फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: 'Every citizen plays a big role in realizing the vision of developed India: Chief Minister

Lucknow News : सीएम योगी ने दिए निर्देश, विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए तैयार करें ठोस कार्ययोजना

Tue, 21 Nov 2023 06:48 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 21 Nov 2023 06:48 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यात्रा के जरिए अगले साल 26 जनवरी तक प्रदेश के सभी 57,709 ग्राम पंचायतों एवं 2341 शहरी क्षेत्रों की जनता तक पहुंचने के लक्ष्य तय किए हैं। 

विज्ञापन
Lucknow News: 'Every citizen plays a big role in realizing the vision of developed India: Chief Minister
सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केन्द्र द्वारा शुरू की गई 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के क्रियान्वयन सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यात्रा के जरिए अगले साल 26 जनवरी तक प्रदेश के सभी 57,709 ग्राम पंचायतों एवं 2341 शहरी क्षेत्रों की जनता तक पहुंचने के लक्ष्य तय किए हैं। साथ ही संबंधित सभी विभागों को यात्रा के संबंध में ग्राम पंचायत से लेकर शासन स्तर तक के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सोमवार को यहां प्रदेश में 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के आयोजन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा कर कर रहे थे। उन्होंने यात्रा के दौरान चलने वाले वाहनों को जीपीएस से लैस करते हुए उनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी करने के भी निर्देश दिए हैं । मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि यात्रा के लिए रूट आदि का चयन कर लें और इसके लिए राज्य स्तर पर मुख्य सचिव, जिला व नगर निकायों के स्तर पर डीएम और ग्राम पंचायतों के स्तर पर ग्राम प्रधान के नेतृत्व में गठित कमेटियों के माध्यम से यात्रा से संबंधित कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी समय से पूरी कर लें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के सभी पात्रों को दिलाना है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर उदासीनता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान आम आदमी के जीवन में बदलाव लाने वाले केंद्र व राज्य सरकार के नवाचारी प्रयासों की भी जानकारी दी जाए। यात्रा को सफल बनाने के लिए लेखपाल, आशा बहू, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य, पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, पोस्ट मास्टर, बीसी सखी को जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रा के लिए ग्रामीण क्षेत्र में कृषि विभाग और शहरी क्षेत्र में नगर विकास विभाग द्वारा नोडल विभाग नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में सभी सरकारी विभागों की सहभागिता के साथ ही इसमें मंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने यात्रा में आमजन से सीधा संपर्क कर उन्हें जागरूक करने, स्वच्छता सुविधाएं, आवश्यक वित्तीय सेवाएं, बिजली कनेक्शन, एलपीजी सिलेंडर सुलभ कराने, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उपयुक्त पोषण, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छ पेयजल जैसी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मिशन मोड में काम करने को कहा है। इस दौरान नागरिकों को 'पंच प्रण' की शपथ भी दिलाई जाए।

इन योजनाओं पर रखें खास फोकस
मुख्यमंत्री ने यात्रा के दौरान पीएम आवास योजना (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम किसान, फसल बीमा योजना, पोषण अभियान, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जनऔषधि योजना और पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर खास फोकस करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से अब तक वंचित पात्रों को यात्रा के दौरान ही लाभानिव्त भी किया जाए। साथ ही जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में एनीमिया उन्मूलन मिशन, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में नामांकन, छात्रवृत्ति योजनाओं का भी लाभ दिलाने के निर्देश दिए हैं।


उपलब्धि वाले ग्राम पंचायतों में मनाएं उत्सव
मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा के दौरान प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करें। आयुष्मान कार्ड, जल जीवन मिशन, जन धन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, ओडीएफ प्लस की स्थिति जैसी योजनाओं का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने वाले ग्राम पंचायतों में उपलब्धियों पर आधारित उत्सव मनाने को कहा है। उन्होंने क्विज प्रतियोगिताएं, स्थानीय खिलाड़ियों का अभिनंदन, स्वास्थ्य शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed