{"_id":"633c9173dc2563622e418d54","slug":"lucknow-news-electricity-workers-will-not-work-in-public-holidays-union-sent-notice-to-managing-director","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : सार्वजनिक अवकाश में काम नहीं करेंगे बिजली कर्मी, संघ ने प्रबंध निदेशक को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : सार्वजनिक अवकाश में काम नहीं करेंगे बिजली कर्मी, संघ ने प्रबंध निदेशक को भेजा नोटिस
Wed, 05 Oct 2022 01:33 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:33 AM IST
सार
केंद्रीय महासचिव ने कहा कि तकनीकी कर्मियों से बंधुआ मजदूरों की तरह बिना विभागीय साधन उपलब्ध कराए काम कराया जा रहा है। उपकेंद्र कर्मियों से उनके साप्ताहिक व सार्वजनिक अवकाश के दिन घर से बुलाकर बकाएदारों की बिजली काटने और राजस्व वसूली का कार्य कराना गलत है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ ने श्रम कानूनों के विपरीत काम कराने का विरोध किया है। संघ ने एलान किया कि सार्वजनिक एवं साप्ताहिक अवकाश में कोई भी तकनीकी कर्मी काम नहीं करेगा। इस संबंध में संगठन ने मंगलवार को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को नोटिस भेजा है। इसमें चेतावनी दी है कि यदि उत्पीड़न पर अंकुश नहीं लगा तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
नोटिस में केंद्रीय अध्यक्ष विभांशु कुमार सिंह एवं केंद्रीय महासचिव अमित कुमार राठौर ने कहा कि तकनीकी कर्मियों से बंधुआ मजदूरों की तरह बिना विभागीय साधन उपलब्ध कराए काम कराया जा रहा है। उपकेंद्र कर्मियों से उनके साप्ताहिक व सार्वजनिक अवकाश के दिन घर से बुलाकर बकाएदारों की बिजली काटने और राजस्व वसूली का कार्य कराना गलत है।
विज्ञापन
सितंबर में हुए समस्या समाधान सप्ताह के दौरान तकनीकी कर्मियों को सुबह आठ से रात आठ बजे तक कार्य करना पड़ा। कहीं पर तो रात 10 से 12 बजे कर्मियों से कार्य लिया गया है। इसके एवज में न कोई अतिरिक्त पारिश्रमिक मिलता है और न ही अवकाश दिया जा रहा है। राजस्व वसूली के दौरान जानलेवा हमले में जो कर्मचारी जख्मी हुए उनकी विभाग ने कोई मदद भी नहीं की।
विज्ञापन