फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Elderly killed by indiscriminate firing at Tilak ceremony

Lucknow News : तिलक समारोह में ताबड़तोड़ फायरिंग कर बुजुर्ग की हत्या, पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत तीन को लगी गोली

Sat, 13 Apr 2024 12:41 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 13 Apr 2024 12:41 AM IST
सार

लखनऊ में काकोरी के तेज किशन खेड़ा गांव में शुक्रवार रात तिलक समारोह में वर्चस्व और रंजिश में एक प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथियों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। ब्लॉक प्रमुख समेत चार लोगों को गोलियां लगीं।

विज्ञापन
Lucknow News: Elderly killed by indiscriminate firing at Tilak ceremony
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में काकोरी के तेज किशन खेड़ा गांव में शुक्रवार रात तिलक समारोह में वर्चस्व और रंजिश में एक प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथियों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। ब्लॉक प्रमुख समेत चार लोगों को गोलियां लगीं। जिसमें से उनके एक साथी की मौत हो गई। ब्लॉक प्रमुख की हालत गंभीर है। निजी अस्पताल में इलाज जारी है। अन्य दो की हालत खतरे से बाहर है। वारदात को अंजाम देने के हमलावर भाग निकले। पुलिस की पांच टीमें उनकी तलाश में लगाई गई हैं।

विज्ञापन


तेज किशन खेड़ा गांव में शुक्रवार को राम कुमार लोधी बेटे संदीप का तिलक समारोह था। समारोह में भाजपा के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख राम विलास रावत भी मौजूद थे। उनके साथ गांव के ही अनंत राम यादव उर्फ अमित (60), उनके भाई जयकरण यादव व अमित उर्फ छोटू भी थे। रात करीब साढ़े नौ बजे वह समारोह स्थल से जैसे ही बाहर निकलने लगे तभी गांव के ही मोनू रावत, उसका भाई अखिलेश, रिंकू लोधी, बबलू लोधी, ज्ञानी लोधी और श्रीकृष्ण रावत आए और गाली गलौज करते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगें। राम विलास, जयकरण, अनंत राम और छोटू को गोलियां लगीं। आनन-फानन में उनको अस्पताल पहुंचाया। जहां अनंत राम की मौत हो गई। राम विलास की हालत बेहद गंभीर है। उनके पेट व कमर में गोलियां लगी हैं। वहीं अनंत को भी दो गोलियां लगने की बात सामने आई है। जिसमें से एक गोली गर्दन में लगी हैं।
विज्ञापन


एक सिर को छूते हुए निकली गोली
मृतक अनंत राम के भाई जयकरण के सिर में बाएं तरफ गोली छूते हुए निकल गई। वह बाल बाल बच गए। वहीं घायल छोटू के हाथ में गोली लगी। प्राथमिक उपचार के बाद उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। मृतक अनंत के परिवार में उनकी पत्नी दयावती, तीन बेटे रंजीत, फूलचंद, रामबाबू व बेटी कोमल है। वह किसानी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह पनपी दुश्मनी, बनी वारदात की वजह
राम विलास की पत्नी प्रधान रह चुकी हैं। पहले राम विलास और मोनू एक साथ रहते थे। पंचायत चुनाव में मोनू ने दूसरे प्रत्याशी का समर्थन किया। जिसके बाद से दोनों बीच दुश्मनी पनपने लगी थी। कुछ वक्त पहले मोनू के भाई पर दुष्कर्म का एक केस दर्ज कराया था। इस प्रकरण में राम विलास पीड़ित पक्ष की पैरवी कर रहे थे। इस वजह से मोनू उनसे खुन्नस रखने लगा था। यही नहीं मोनू अपना वर्चस्व काम करना चाहता है। यही सभी वजहें वारदात का कारण बनीं। मोनू रावत केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर का पीए रहा है। पांच महीने पहले ही उसको हटाया गया था।


घटनास्थल से एक तमंचा बरामद हुआ है। कई खोखे व कारतूस बरामद हुए हैं। फोरेंसिक जांच भी कराई जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है। - दुर्गेश कुमार, डीसीपी पश्चिम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed