फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: ED seized assets worth 7.07 crores of fraud company Ani Bullion

Lucknow News : जालसाज कंपनी अनी बुलियन की 7.07 करोड़ की संपत्ति ईडी ने की जब्त

Tue, 11 Apr 2023 09:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 11 Apr 2023 09:21 PM IST
सार

ईडी ने वर्ष 2019 में अनी बुलियन के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इससे पहले कंपनी के खिलाफ अयोध्या, लखनऊ समेत कई जिलों में पुलिस ने सौ से ज्यादा मुकदमे दर्ज किए थे।

विज्ञापन
Lucknow News: ED seized assets worth 7.07 crores of fraud company Ani Bullion
ED - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हजारों निवेशकों के साथ 600 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाली अनी बुलियन कंपनी की 7.07 करोड़ रुपये की संपत्तियाें को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को जब्त कर लिया। दिल्ली, लखनऊ और अमेठी में कंपनी के 20 भूखंडों एवं भवनों को जांच एजेंसी ने अपने कब्जे में लिया है। ईडी ने वर्ष 2019 में अनी बुलियन के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इससे पहले कंपनी के खिलाफ अयोध्या, लखनऊ समेत कई जिलों में पुलिस ने सौ से ज्यादा मुकदमे दर्ज किए थे। कंपनी के कर्ता-धर्ता अजीत कुमार गुप्ता को एसटीएफ ने जुलाई 2020 में लखनऊ से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


ईडी की जांच में सामने आया है कि अनी बुलियन कंपनी ने निवेशकों को दैनिक जमा योजना, मासिक आवर्ती योजना, निश्चित योजना आदि पर 20 से 40 प्रतिशत ब्याज का लालच देकर करोड़ों रुपये अलग-अलग योजनाओं में जमा कराए। बाद में इस रकम को अपनी शेल कंपनियों अनी बुलियन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, अनी कमोडिटी ब्रोकर्स प्राइवेट लिमिटेड और अनी सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड में निवेश करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


जब निवेशकों ने कंपनी से अपनी रकम वापस मांगी तो अजीत कुमार गुप्ता टालमटोल करने लगा। इसके बाद निवेशकों ने अजीत कुमार गुप्ता, उनकी आईएफएस पत्नी निहारिका सिंह, भाई रामगोपाल गुप्ता, संतोष कुमार, अंजनी कौशल, शिव कुमार गोस्वामी विष्णु गुप्ता आदि के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराने शुरू कर दिए। इन मुकदमों के आधार पर ही ईडी ने भी अनी बुलियन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाली में तैनात है पत्नी
अनी बुलियन केस के मुख्य आरोपी अजीत कुमार गुप्ता की पत्नी निहारिका सिंह बाली स्थित भारतीय दूतावास में तैनात हैं। अजीत अपनी पत्नी की देश-विदेश के बड़े नेताओं के साथ फोटो दिखाकर लोगों को फंसाता था। वह खुद को हीरे का कारोबारी बताता था। वहीं उसका भाई रामगोपाल गुप्ता वाणिज्य कर विभाग में उपायुक्त के पद पर तैनात रह चुका है। ईडी की जांच में अब तक 110 करोड़ रुपये की जालसाजी अंजाम देने की पुष्टि हो चुकी है। ईडी अभी इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed