फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: ED interrogated former minister Salman Khurshid's wife Louise

Lucknow News : पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस से ईडी ने की पूछताछ, सब्सिडी हड़पने का आरोप

Thu, 15 Feb 2024 07:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 15 Feb 2024 07:11 PM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद से ईडी ने गहन पूछताछ की। उन पर दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और उपकरण बांटने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की गयी सब्सिडी हड़पने का आरोप है।

विज्ञापन
Lucknow News: ED interrogated former minister Salman Khurshid's wife Louise
लुईस खुर्शीद।

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को गहन पूछताछ की। उन पर दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और उपकरण बांटने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की गयी सब्सिडी हड़पने का आरोप है। दोपहर करीब 12 बजे राजधानी स्थित ईडी के जोनल कार्यालय में पेश होने के बाद उनसे शाम छह बजे तक पूछताछ जारी थी।

विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 2009-10 में लुईस खुर्शीद की डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट को केंद्र सरकार ने 17 जिलों में कैंप लगाकर दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और उपकरण बांटने के लिए करीब 71 लाख रुपये सब्सिडी प्रदान की थी। इसमें फर्जीवाड़ा होने पर बरेली, बुलंदशहर, शाहजहांपुर समेत 17 जिलों में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें ट्रस्ट की परियोजना निदेशक लुईस खुर्शीद और सचिव मोहम्मद अतहर फारुकी को नामजद किया गया था। 
विज्ञापन


जांच में सामने आया था कि कई जिलों में जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी की फर्जी मोहर और हस्ताक्षर बनाकर कृत्रिम अंग और उपकरण बांटने को सत्यापित करते हुए सब्सिडी की रकम को हड़प लिया गया। जिसके बाद ईडी ने संबंधित 17 जिलों में दर्ज मुकदमों के आधार पर डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट, लुईस खुर्शीद व अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में लुईस खुर्शीद के खिलाफ पुख्ता सुबूत मिलने पर उनको पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को तलब किया गया था। देर शाम तक ईडी के अधिकारी उनसे सवाल कर रहे थे। उन्हें शुक्रवार को भी पूछताछ और बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed