फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : ED files charge sheet against Vijay Sharma of Noble Buildtech in bike boat scam

Lucknow News : बाइक बोट घोटाले में ईडी ने नोबल बिल्डटेक के विजय शर्मा के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

Thu, 27 Jul 2023 07:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 27 Jul 2023 07:51 PM IST
सार

ईडी की जांच में सामने आया कि नोएडा के नोबल कोऑपरेटिव बैंक में बाइक बोट घोटाले के मुख्य आरोपी संजय भाटी ने खाते खोलकर करोड़ों रुपये का गोलमाल किया था। विजय कुमार शर्मा इस बैंक का सीईओ और प्रशासक था।

विज्ञापन
Lucknow News : ED files charge sheet against Vijay Sharma of Noble Buildtech in bike boat scam
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाइक बोट घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोएडा की नोबल बिल्डटेक कंपनी के मालिक विजय कुमार शर्मा के खिलाफ अदालत में अनुपूरक आरोप पत्र दाखिल किया है। ईडी की जांच में सामने आया कि नोएडा के नोबल कोऑपरेटिव बैंक में बाइक बोट घोटाले के मुख्य आरोपी संजय भाटी ने खाते खोलकर करोड़ों रुपये का गोलमाल किया था। विजय कुमार शर्मा इस बैंक का सीईओ और प्रशासक था।

विज्ञापन


ईडी की जांच में सामने आया कि विजय कुमार शर्मा ने बिना किसी जांच के संजय भाटी की कंपनी गर्वित इनोवेटर्स को थोक में 2.50 लाख चेक जारी किए थे। इन चेकों को बाद में निवेशकों को दिया गया था। इसके एवज में विजय कुमार शर्मा को संजय भाटी ने सात करोड़ रुपये दिए थे। जब ईडी के अधिकारियों ने नोबल बिल्डटेक एलएलपी के बैंक खाते में भेजे गए सात करोड़ रुपये के बारे में पूछताछ की तो विजय कुमार शर्मा संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। उल्लेखनीय है कि विजय कुमार शर्मा को यूपी पुलिस की ईओडब्ल्यू ने नवंबर, 2020 में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


70 करोड़ रुपये कराए थे जमा
जांच में सामने आया कि संजय भाटी ने नोबल कोआपरेटिव बैंक में निवेशकों के करीब 70 करोड़ रुपये जमा कराए थे। बाद में इस रकम को विजय कुमार शर्मा से मिलीभगत करके ग्रेटर नोएडा की कई संपत्तियों में निवेश किया गया। वहीं, जब निवेशकों ने अपने भुगतान के लिए बैंक में चेक लगाई तो वे बाउंस होने लगी। जांच में पता चला कि इनमें से अधिकांश चेक फर्जी थे, जिनको छपवाकर निवेशकों को झांसा देने के लिए बांटा गया था। ये भी पता चला कि विजय शर्मा ने संजय भाटी और बिजेंद्र हुड्डा के साथ मिलकर बैंक से कंपनी की गाड़ियों पर फर्जी तरीके से लोन कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed