{"_id":"62e38ceeb1286d28427376b9","slug":"lucknow-news-e-rickshaw-driver-s-father-beaten-to-death-over-rs-250-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : 250 रुपये के झगड़े में अधेड़ की पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, उधारी मांगने गया था चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : 250 रुपये के झगड़े में अधेड़ की पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, उधारी मांगने गया था चालक
Fri, 29 Jul 2022 07:47 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 29 Jul 2022 07:47 PM IST
सार
एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक 250 रुपया ई-रिक्शा के किराए को लेकर विवाद था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीम लगाई गई थी। तीन आरोपियों को को शुक्रवार सुबह पकड़ा गया है।
विज्ञापन
मर्डर
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में सआदतगंज इलाके में बृहस्पतिवार रात को कुछ दबंगों ने 250 रुपये के विवाद में 52 वर्षीय मो. मुजीब को पीटकर मार डाला। पुलिस के मुताबिक, मुजीब का बेटा अयाज ई-रिक्शा का किराया मांगने गया था। इनकार पर आरोपियों ने बीच-बचाव करने आए उसके पिता की जान ले ली। हत्याकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, कश्मीरी मोहल्ला निवासी अयाज ई-रिक्शा चलाता है। अयाज मंगलवार को पड़ोसी फैजान के कहने पर घरेलू सामान लेकर निशातगंज गया था, लेकिन 250 रुपया किराया देने से मना कर दिया था। बृहस्पतिवार रात को अयाज यही रुपये मांगने गया तो फैजान गालीगलौज करने लगा। इस दौरान उसके साथी रिजवान व सलमान भी आ गए और अयाज को पीटने लगे। शोरशराबा सुनकर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
इस बीच पहुंचे मुजीब ने मामला शांत कराने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। इससे मुजीब बेहोश होकर गिर पड़े। यह देख आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। गंभीर हालात में परिजन अधेड़ को ट्रॉमा ले गए, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। एडीसीपी के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीम लगाई गई थीं। तीन आरोपियों को शुक्रवार सुबह दबोच लिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मौके पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन