फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : E-rickshaw driver's father beaten to death over Rs 250 dispute

Lucknow News : 250 रुपये के झगड़े में अधेड़ की पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, उधारी मांगने गया था चालक

Fri, 29 Jul 2022 07:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 29 Jul 2022 07:47 PM IST
सार

एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा के  मुताबिक 250 रुपया ई-रिक्शा के किराए को लेकर विवाद था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीम लगाई गई थी। तीन आरोपियों को को शुक्रवार सुबह पकड़ा गया है।

विज्ञापन
Lucknow News : E-rickshaw driver's father beaten to death over Rs 250 dispute
मर्डर - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

लखनऊ में सआदतगंज इलाके में बृहस्पतिवार रात को कुछ दबंगों ने 250 रुपये के विवाद में 52 वर्षीय मो. मुजीब को पीटकर मार डाला। पुलिस के मुताबिक, मुजीब का बेटा अयाज ई-रिक्शा का किराया मांगने गया था। इनकार पर आरोपियों ने बीच-बचाव करने आए उसके पिता की जान ले ली। हत्याकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, कश्मीरी मोहल्ला निवासी अयाज ई-रिक्शा चलाता है। अयाज मंगलवार को पड़ोसी फैजान के कहने पर घरेलू सामान लेकर निशातगंज गया था, लेकिन 250 रुपया किराया देने से मना कर दिया था। बृहस्पतिवार रात को अयाज यही रुपये मांगने गया तो फैजान गालीगलौज करने लगा। इस दौरान उसके साथी रिजवान व सलमान भी आ गए और अयाज को पीटने लगे। शोरशराबा सुनकर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


इस बीच पहुंचे मुजीब ने मामला शांत कराने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। इससे मुजीब बेहोश होकर गिर पड़े। यह देख आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। गंभीर हालात में परिजन अधेड़ को ट्रॉमा ले गए, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। एडीसीपी के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीम लगाई गई थीं। तीन आरोपियों को शुक्रवार सुबह दबोच लिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मौके पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed