फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: DGP Headquarters strict on not relieving the personnel transferred a year ago

Lucknow News : स्थानांतरित कर्मियों को कार्यमुक्त नहीं करने पर डीजीपी मुख्यालय सख्त, कमिश्नर को लिखा पत्र

Thu, 03 Aug 2023 07:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 03 Aug 2023 07:47 PM IST
सार

एडीजी स्थापना संजय सिंघल ने इस संबंध में समस्त एडीजी जोन और पुलिस कमिश्नरों को पत्र लिखकर 10 अगस्त तक आदेश का अनुपालन करने की रिपोर्ट मांगी है।
 

विज्ञापन
Lucknow News: DGP Headquarters strict on not relieving the personnel transferred a year ago
कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

डीजीपी मुख्यालय ने एक वर्ष पूर्व स्थानांतरित किए गये कर्मियों को कार्यमुक्त नहीं किए जाने पर सख्त नाराजगी जताते हुए एक हफ्ते के भीतर रिपोर्ट तलब की है। एडीजी स्थापना संजय सिंघल ने इस संबंध में समस्त एडीजी जोन और पुलिस कमिश्नरों को पत्र लिखकर 10 अगस्त तक आदेश का अनुपालन करने की रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


एडीजी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि विगत वर्ष स्थानांतरित किए गए कर्मियों को समय से कार्यमुक्त न कर, विलंब से कार्यमुक्त किए जाने पर संबंधित कर्मियों द्वारा इलाहाबाद उच्च न्यायालय में रिट याचिकाएं दायर की गई थीं, जिनमें न्यायालय द्वारा विलंब से कार्यमुक्त किए जाने के कारण कतिपय स्थानांतरण आदेशों को निरस्त कर दिया गया था। ऐसे कर्मियों के बारे में डीजीपी मुख्यालय ने विगत 25 जुलाई को सूचनाएं मांगी थी, जिसे वर्तमान में मुख्यालय को उपलब्ध नहीं कराया गया है। एडीजी ने अपने आदेश में कहा कि ऐसे कर्मियों को तत्काल कार्यमुक्त किया जाए, जिनके स्थानांतरण के आदेश को जारी हुए एक वर्ष का समय पूरा नहीं हुआ हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed