फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Destitute cattle protection campaign now up to 16, 184060 cows have been protected so far

Lucknow News : निराश्रित गोवंश संरक्षण अभियान अब 16 तक, अब तक 184060 गोवंश किए गए संरक्षित

Tue, 02 Jan 2024 03:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 02 Jan 2024 03:23 PM IST
सार

प्रदेश में निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान की अवधि 16 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। पशुधन विभाग के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों में अभी भी लगभग 45 हजार गोवंश निराश्रित व बेसहारा विचरण कर रहे हैं।

विज्ञापन
Lucknow News: Destitute cattle protection campaign now up to 16, 184060 cows have been protected so far
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश में निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान की अवधि 16 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। पशुधन विभाग के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों में अभी भी लगभग 45 हजार गोवंश निराश्रित व बेसहारा विचरण कर रहे हैं। इन गोवंशों का शत-प्रतिशत संरक्षण सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन


पशुधन व दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि 60 दिन के विशेष अभियान (01 नवंबर से 31 दिसंबर) में 1,84,060 गोवंश को संरक्षित किया गया। अभियान के दौरान 323 नये अस्थायी गो आश्रय स्थल तथा 536 गो आश्रय स्थलों में शेड लगाए गए। बेसहारा गोवंशों को पकड़ने के अभियान में 1574 विशेष दस्तों का गठन किया गया था। संरक्षित किये जाने वाले निराश्रित गोवंश के देखभाल व उनके चारे, भूसे, टीनशेड, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, उपचार, ठंड से बचाव आदि की समुचित व्यवस्था भी की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गोवंश का संरक्षण व संवर्द्धन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है। सरकार निराश्रित गोवंशों से फसलों के नुकसान व मार्ग दुर्घटनाओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए संकल्पित है। वर्तमान में 6168 अस्थायी गो आश्रय स्थल, 298 वृहद गो संरक्षण केन्द्रों, 253 कान्हा गो आश्रय तथा 314 कांजी हाऊस का निर्माण किया गया है। इसमें कुल 1,40,2491 गोवंशों को संरक्षित किया जा चुका है। निराश्रित गोवंश संरक्षण के संबंध में अपर मुख्य सचिव पशुधन डॉ. रजनीश दुबे ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed