फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Delegation of Muslim Personal Law Board met Akhilesh

Lucknow News : अखिलेश से मिला मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का प्रतिनिधिमंडल, यूसीसी के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Mon, 17 Jul 2023 01:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 17 Jul 2023 01:03 AM IST
सार

अखिलेश यादव से रविवार को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। उनसे समान नागरिक संहिता लाने की भाजपा सरकार की कोशिशों का तीखा विरोध करते हुए उस पर अमल न किए जाने की मांग का ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
Lucknow News: Delegation of Muslim Personal Law Board met Akhilesh
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से रविवार को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। उनसे समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लाने की भाजपा सरकार की कोशिशों का तीखा विरोध करते हुए उस पर अमल न किए जाने की मांग का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, मौलाना बिलाल हसनी नदवी, मौलाना नईमुर्रहमान आदि शामिल थे। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि हमारा देश एक बहुसांस्कृतिक देश है। इसमें विभिन्न धर्मों और आस्थाओं से संबंध रखने वाले लोग एक साथ मिलजुलकर रहते हैं। इस तरह यह देश विविधता में एकता की एक बेहतरीन मिसाल हैं। केंद्र और राज्य सरकारें धार्मिक एवं सांस्कृतिक आजादी पर हमला करने और एक विशेष धर्म व संस्कृति को सभी लोगों पर थोपने की कोशिश कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed