{"_id":"6064d61ca680e5165309b293","slug":"lucknow-news-covid-protocol-broken-in-sunny-leone-programme","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसीबत-दर-मुसीबत : लखनऊ में सनी लियोनी के कार्यक्रम में उड़ीं कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसीबत-दर-मुसीबत : लखनऊ में सनी लियोनी के कार्यक्रम में उड़ीं कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां
Thu, 01 Apr 2021 01:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 01 Apr 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
मास्क के बगैर लगा मजमा...
- फोटो : अमर उजाला
आशियाना थानाक्षेत्र स्थित चांसलर क्लब में बुधवार रात जोशएप की लांचिंग और मेगा टैलेंट शो में अभिनेत्री सनी लियोनी के कार्यक्रम के दौरान कोविड प्रोटोकॉल की खूब धज्जियां उड़ीं। वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के बजाय कार्यक्रम का लुत्फ उठाते दिखे। हालांकि आशियाना इंस्पेक्टर का कहना है कि कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन कराया गया।
विज्ञापन
चांसलर क्लब में बुधवार रात जोश एप की लांचिंग और मेगा टैलेंट शो का आयोजन हुआ जिसमें अभिनेत्री सनी लियोनी की मौजूदगी के चलते लोगों का हुजूम उमड़ा था। इस दौरान भीड़ में अधिकतर लोगों ने न मास्क पहना था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हुआ।
विज्ञापन
आशियाना इंस्पेक्टर परमहंस गुप्ता का कहना है कि आयोजन में 100 लोगों के शामिल होने की अनुमति ली गई थी और सनी लियोनी और उनके स्टाफ के अलावा मात्र 100 लोग ही कार्यक्रम ही मौजूद थे। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का कोई उल्लंघन नहीं हुआ।
विज्ञापन