फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Corruption case against six including three SDOs of Power Corporation

Lucknow News : 1.31 करोड़ रुपये के घोटाले में पॉवर कॉरपोरेशन के तीन एसडीओ समेत छह पर भ्रष्टाचार का मुकदमा

Mon, 25 Dec 2023 12:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 25 Dec 2023 12:07 AM IST
सार

हरदोई के गांवों के विद्युतीकरण में हुए 1.31 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में उप्र सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने तीन तत्कालीन उप खंड अधिकारियों (एसडीओ) समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Lucknow News: Corruption case against six including three SDOs of Power Corporation
power demo, बिजली डेमो, बिजली, power corporation - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरदोई के गांवों के विद्युतीकरण में हुए 1.31 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में उप्र सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने तीन तत्कालीन उप खंड अधिकारियों (एसडीओ) समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भ्रष्टाचार से घिरे इन अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस के लखनऊ सेक्टर थाने आईपीसी की धारा 420 व 120 बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) (ए) व 13 (2) के तहत दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, उनमें तत्कालीन उप खंड अधिकारी देवेन्द्र प्रसाद जोशी, अमजद अली और प्रमोद आनंद के अलावा तत्कालीन तत्कालीन अवर अभियंता बैजनाथ सिंह, नरेश सिंह और कार्यदायी संस्था मेसर्स रिलायंस एनर्जी लिमिटेड के सीनियर मैनेजर प्रोजेक्ट अशोक कुमार शामिल हैं। विजिलेंस की प्राथमिकी के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2005-06 में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत हरदोई के गांवों में विद्युतीकरण का काम कराया गया था। जिसमें 1.31 करोड़ रुपये के घोटाले की शिकायत हुई थी।
विज्ञापन


इस पर केन्द्र सरकार के निर्देश पर प्रकरण की जांच विजिलेंस को दी गई थी। जांच में पाया गया था कि करीब 85 गांवों के लिए विद्युतीकरण के लिए मेसर्स रिलायंस लिमिटेड द्वारा की गई आपूर्ति में 466 8.5 मीटर वाले पीसीसी पोल कम मिले थे। फिर भी इसका 32.49 लाख 418 रुपये अधिक भुगतान कर दिया गया। इसी प्रकार 9 मीटर लंबाई वाले 35 पीसीसी पोल भी कम मिले थे और इसके लिए 10.35 लाख 544 रुपये अधिक भुगतान किया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एलटी लाइन के लिए भी पोल की कम आपूर्ति करके अधिक भुगतान करने की शिकायत भी पुष्टि हुई थी। इसी प्रकार जांच में कई अन्य प्रकार की अनियमितिताओं की भी पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed