फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: CM Yogi said, world youth leaders should work together for humanity and democracy

Lucknow News : सीएम योगी ने कहा, मानवता और लोकतंत्र के लिए मिलकर काम करें विश्व युवा नेता

Sun, 29 Jan 2023 08:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 29 Jan 2023 08:10 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी ने अर्जेंटीना, बोत्सवाना, कनाडा, हंगरी, इंडोनेशिया, जापान और लिथुआनिया से आए हुए युवाओं नेताओं के साथ वार्ता की। कहा कि अमृत महोत्सव मना रहे भारत के लोकतंत्र की जड़ें बहुत गहरी हैं।

विज्ञापन
Lucknow News: CM Yogi said, world youth leaders should work together for humanity and democracy
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया भर के युवा नेता लोकतंत्र के लिए मिलकर कार्य करेंगे तो पूरी दुनिया में मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर पाएंगे। भारत के प्राचीन ध्येय वाक्य ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के साथ दुनिया के सभी देश मिलकर काम कर रहे हैं। यहां होने जा रहे जी-20 का थीम भी  ‘वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर’ है। वह जेन नेक्स्ट डेमोक्रेसी नेटवर्क प्रोग्राम में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागियों के साथ अपने आवास पर बैठक कर रहे थे।

विज्ञापन


सीएम ने अर्जेंटीना, बोत्सवाना, कनाडा, हंगरी, इंडोनेशिया, जापान और लिथुआनिया से आए हुए युवाओं नेताओं के साथ वार्ता की। कहा कि अमृत महोत्सव मना रहे भारत के लोकतंत्र की जड़ें बहुत गहरी हैं। भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक व्यवस्था का प्रतिनिधित्व करने वाला उप्र कई मायनों में महत्वपूर्ण है।  यहां 11 फीसदी कृषि योग्य भूमि है लेकिन उप्र  भारत के कुल खाद्यान्न का 20 प्रतिशत उत्पादन करता है। खाद्यान्न, गन्ना उत्पादन,  सब्जी और दुग्ध उत्पादन में नंबर एक पर है।
विज्ञापन


भारत से जुड़ी हैं जापान की स्मृतियां
सीएम ने कहा कि काशी का भ्रमण कर युवा नेताओं ने भारत की संस्कृतिको समझा यह अहम है।  दुनिया का सबसे प्राचीन ग्रंथ ऋग्वेद भी भारत ने दुनिया को दिया है। जापान की स्मृतियां भारत से जुड़ी हुई हैं।  भगवान बुद्ध के ज्ञान प्राप्ति की भूमि हो, सिद्धि प्राप्ति की भूमि हो, उनकी महा परिनिर्वाण स्थली हो सभी में उप्र की धरती महत्वपूर्ण भूमिका रखती है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने स्वयं भारत-जापान सांस्कृतिक परिषद के माध्यम से इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया था। इंडोनेशिया की रामलीला दुनिया भर में प्रसिद्ध है। अयोध्या में इंडोनेशिया से आई रामलीला पूरे उत्तर प्रदेश वासियों को मोह लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


7 वें बैच की मेजबानी कर रहा है भारत
जेन नेक्स्ट डेमोक्रसी नेटवर्क नामक एक नई पहल के रूप में भारत 22 से 31 जनवरी, 2023 तक युवा नेताओं के 7वें बैच की मेजबानी कर रहा है। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर), भारत के विदेश मंत्रालय द्वारा बनाई गई इस योजना में  वैश्विक मंचों के युवा उभरते नेता भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं, इसकी सांस्कृतिक विरासत, इसकी विकासात्मक पहलुओं का व्यापक अवलोकन करने के लिए भारत का दौरा कर रहे हैं। इसमें प्रत्येक समूह में प्रत्येक देश के दो से पांच प्रतिनिधियों के साथ लगभग सात से आठ देश शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed