फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: CM Yogi said that crime and politics have worked as a leprosy for Bihar.

Lucknow News : सीएम योगी ने कहा, अपराध व राजनीति ने बिहार के लिए कोढ़ में खाज का काम किया

Tue, 11 Oct 2022 08:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 11 Oct 2022 08:55 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में बाढ़ की समस्या के लिए हमें नदी के ड्रेजिंग कार्यक्रम को आगे बढ़ाना चाहिए। ये जल यातायात की सुविधा के साथ भी जोड़ेगा और हर वर्ष आने वाली बाढ़ की समस्या का समाधान भी करेगा।

विज्ञापन
Lucknow News: CM Yogi said that crime and politics have worked as a leprosy for Bihar.
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण और डॉ. राम मनोहर लोहिया के नाम पर राजनीति करने वालों का चरित्र जनता के सामने है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध और राजनीति जब आपस में मिल जाती हैं तो कोढ़ में खाज की स्थिति हो जाती है। बिहार में तेजतर्रार दिमाग होने के बाद भी वहां युवाओं की प्रतिभा अपने अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाती है। मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी ने जयप्रकाश नारायण की जयंती पर छपरा में उनकी मूर्ति का अनावरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के चम्पारण आंदोलन को इसी बिहार की धरती ने गति दी थी। लोकतंत्र के प्रति बिहार जितना सजग है वह देखने लायक है। लोकतंत्र को कुचलने के लिए तब जो प्रयास हो रहे थे उसे बचाने के लिए जेपी के नेतृत्व में शुरू हुआ आंदोलन अभूतपूर्व था। उसने तत्कालीन सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।
विज्ञापन


जेपी और लोहिया के सपनों को साकार कर रही मोदी सरकार
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार जय प्रकाश नारायण और डॉ. राम मनोहर लोहिया के सपनों को साकार कर रही है। मोदी सरकार 135 करोड़ भारत वासियों के लिए समर्पित है। यही डॉ. लोहिया और जेपी का सपना था। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद भी देश में जयप्रकाश नारायण, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. राम मनोहर लोहिया ने क्रांति की लौ को अपने चिंतन के माध्यम से आगे बढ़ाने का कार्य जारी रखा। सभी ने आजादी के बाद देश की व्यवस्था कैसी हो इसके लिए एक स्वस्थ संसदीय प्रणाली को अपनाया, लेकिन सत्ता मोह में उस समय की सरकार इस कदर आंखों पर पट्टी बांध चुकी थी कि उसने एक समय में लोकतंत्र को भी कुचलने का काम किया। ऐसे समय में बिहार शांत कैसे बैठ सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ को रोकने के लिए नदी के ड्रेजिंग कार्यक्रम को आगे बढ़ाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में बाढ़ की समस्या के लिए हमें नदी के ड्रेजिंग कार्यक्रम को आगे बढ़ाना चाहिए। ये जल यातायात की सुविधा के साथ भी जोड़ेगा और हर वर्ष आने वाली बाढ़ की समस्या का समाधान भी करेगा। यूपी में वर्ष 2017 के पहले 38 जिले ऐसे थे जहां भीषण बाढ़ आती थी। वहीं अब केवल केवल 3 से 4 जिलों में बाढ़ आ पाती है। इन जिलों की समस्या भी दो वर्ष में समाप्त कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed