फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: CM Yogi said, Prime Minister's arrival in Ayodhya will be unforgettable

Lucknow News: सीएम योगी बोले- अविस्मरणीय होगा प्रधानमंत्री का अयोध्या में आगमन, विकास के नए युग का सूत्रपात

Thu, 28 Dec 2023 07:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 28 Dec 2023 07:13 PM IST
सार

सीएम योगी ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के रोड शो के लिए तय रूट पर सुरक्षा और साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था हो। पूरी अयोध्या राममय हो। स्थानीय मठ-मंदिरों को सजाएं। भव्य तोरण द्वार तैयार कराएं। जगह-जगह सांस्कृतिक मंडलियों द्वारा रुचिकर प्रस्तुतियां हों।

विज्ञापन
Lucknow News: CM Yogi said, Prime Minister's arrival in Ayodhya will be unforgettable
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 30 दिसंबर को अयोध्या आगमन को ''अविस्मरणीय समारोह'' बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को वरिष्ठ मंत्री सूर्य प्रताप शाही, दयाशंकर सिंह तथा अयोध्या के महापौर सहित स्थानीय प्रशासन के साथ वर्चुअल बैठक में उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का आगमन अयोध्या में ‘विकास के नए युग’ को प्रारंभ करने वाला साबित होगा। इस अवसर पर देश को एक नया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट मिलने के साथ अयोध्या को हजारों करोड़ की परियोजनाओं का उपहार भी मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के रोड शो के लिए तय रूट पर सुरक्षा और साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस दौरान पूरी अयोध्या राममय नजर आए। स्थानीय मठ-मंदिरों को सजाया जाए। भव्य तोरणद्वार तैयार बनाए जाएं। जगह-जगह सांस्कृतिक मंडलियों द्वारा रुचिकर प्रस्तुतियां हों। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए अयोध्यावासी भी उत्सुक हैं, लिहाजा उन्हें यथोचित स्थान दें। साधु-संतों द्वारा पुष्पवर्षा कर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया जाना है। उनसे संवाद बनाएं। यह रोड शो जनता के लिए है, ऐसे में जनभावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। रोड शो के रूट को आकर्षक ढंग से सजाएं। रूट में पड़ने वाली दुकानें एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले रहें। व्यवसायियों को प्रतिष्ठान की साज सज्जा के लिए प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन


सभा को करेंगे संबोधित
उन्होंने कहा कि इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जिसमें करीब 2 लाख लोगों की भीड़ जुटेगी। इसके दृष्टिगत अयोध्या को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था हो और लोगों को आधारभूत सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएं। भीड़ प्रबंधन पर फोकस करें। सभा स्थल एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर चिकित्सकों की तैनाती करें। सुरक्षा के दृष्टिगत एरियल सर्विलांस भी हो। सादे वस्त्रों में भी पुलिस तैनात रहे। प्रधानमंत्री के सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन करायें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं जाम न लगे
योगी ने कहा कि निकटवर्ती जिलों के प्रशासन से संवाद कर यातायात प्रबंधन की रणनीति लागू करें। लखनऊ-गोरखपुर मार्ग पर कहीं जाम न लगे। डायवर्जन के बारे में समय से प्रचार-प्रसार करें। एयरपोर्ट से रेलवे स्टेशन के पूरे क्षेत्र में स्वच्छता का विशेष ध्यान देना होगा। कहीं भी सड़कों पर धूल या गंदगी आदि न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed