फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: CM Yogi garlanded the birth anniversary of former Prime Minister Chaudhary Charan Singh

Lucknow News : सीएम योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किया माल्यार्पण

Fri, 23 Dec 2022 12:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 23 Dec 2022 12:58 PM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि देश को तरक्की के मार्ग पर ले जाना है तो कृषि विकास की दर को दोगुना करना होगा।

विज्ञापन
Lucknow News: CM Yogi garlanded the birth anniversary of former Prime Minister Chaudhary Charan Singh
पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती पर माल्यार्पण करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विधान भवन प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर उनकी प्रतिमा व चित्र पर पुष्प अर्पित किया। किसान कल्याण के लिए सदैव समर्पित रहे चौधरी जी की जयंती को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन के सामने कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को दिए जाने वाले ट्रैक्टरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप सिंह, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

 

उधर, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि देश को तरक्की के मार्ग पर ले जाना है तो कृषि विकास की दर को दोगुना करना होगा। उन्होंने कहा कि देश की कुल आबादी का 16% आबादी यूपी में है यहां कृषि भूमि 11% है, लेकिन देश की कुल उपज का 20% उत्पादन उत्तर प्रदेश करता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में यह क्षमता है कि कृषि विकास की दर को वह दोगुना कर सकता है। और प्रधानमंत्री के सपने को साकार कर सकता है। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि चौधरी चरण सिंह कहते थे कि देश की खुशहाली का रास्ता खेत और खलिहान से होकर गुजरता है ।हमें आज उनके बताए मार्गो पर आगे चलना होगा । वह हमेशा किसान कल्याण के लिए प्रयत्नशील रहे उनका योगदान अविस्मरणीय है। आजादी के तत्काल बाद ही उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया था कि यदि भारत को ताकत बनना है तो खेती-किसानी पर ध्यान देना होगा। उसी मार्ग पर प्रधानमंत्री चल रहे हैं और उन्होंने अन्य दाताओं के जीवन में परिवर्तन करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम शुरू किए हैं। उनका एक ही लक्ष्य है लागत कम और उत्पादन बढ़े। किसान सम्मान दिवस इसलिए ही हम मना रहे हैं कि हम उस लक्ष्य को पूरा कर सके। प्रदेश सरकार भी इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है हमने साढे़ पांच साल में 86 लाख किसानों को 36 हजार करोड़ रुपये बतौर किसान सम्मान निधि बांटी। अब बीमार मिट्टी को उपचार देने और किसानों की आय को बढ़ाने के लिए प्राकृतिक खेती का अभियान चलाया है। गंगा तटवर्ती 27 जिलों में और बुंदेलखंड के 7 जनपदों में इस खेती को किया जा रहा है । उन्होंने कहा की सभी किसानों को इससे जुड़ना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed