फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: CM said, Ayodhya will be the world's grandest tourist spot, 31 crore tourists come in a year

Yogi Adityanath : सीएम ने कहा, अयोध्या होगा दुनिया का सबसे भव्य टूरिस्ट स्पॉट, एक वर्ष में 31 करोड़ पर्यटक आए

Fri, 12 Jan 2024 03:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 12 Jan 2024 03:05 PM IST
सार

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि मात्र 39 वर्ष की आयु में स्वामी विवेकानंद ने भारत समेत पूरी दुनिया को नई राह दिखाई। उन्होंने युवाओं को उठो, जागो और अपने ध्येय की प्राप्ति तक न रुकने का संदेश दिया।

विज्ञापन
Lucknow News: CM said, Ayodhya will be the world's grandest tourist spot, 31 crore tourists come in a year
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर स्मार्ट टैबलेट का वितरण करते हुए सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले एक वर्ष में उत्तर प्रदेश में साढ़े 31 करोड़ पर्यटक आए। इससे प्रदेश में विभिन्न तरह के रोजगार का सृजन हुआ है। 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर अयोध्या सबसे विकसित और भव्य टूरिस्ट स्पॉट होगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश के धार्मिक पर्यटक स्थल को विकसित कर रही है। काशी विश्वनाथ में पहले एक साथ पचास श्रद्धालु भी खड़े नहीं हो पाते थे। कॉरिडोर बन जाने से अब पचास हजार श्रद्धालु एक साथ धाम में एकत्र होकर धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन


सीएम ने स्मार्ट फोन और टेबलेट का किया वितरण 
सीएम योगी ने शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के अवसर पर डॉ. ए. पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्यस्तरीय विवेकानंद यूथ अवॉर्ड एवं उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति के अंतर्गत स्टार्टअप/इनक्यूबेटर्स को प्रोत्साहन राशि तथा स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत स्मार्ट फोन/टैबलेट का वितरण किया। साथ ही सीएम योगी ने  'My Bharat' पोर्टल के माध्यम से स्वच्छता अभियान संबंधी गतिविधियों का शुभारंभ भी किया। इसके अलाव 14 जनवरी से प्रारंभ हो रहे विशेष स्वच्छता अभियान से उन्होंने युवाओं से और प्रदेश के समस्त नागरिकों को जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन


स्वामी विवेकानंद ने भारत समेत पूरी दुनिया को नई राह दिखाई : सीएम 
अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि मात्र 39 वर्ष की आयु में स्वामी विवेकानंद ने भारत समेत पूरी दुनिया को नई राह दिखाई। उन्होंने युवाओं को उठो, जागो और अपने ध्येय की प्राप्ति तक न रुकने का संदेश दिया। युवाओं को स्वामी विवेकानंद की इस बात को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए। क्योंकि हर राह की एक मंजिल होती है, जब हम अपनी सही मंजिल और मार्ग का चुनाव करके आगे बढ़ेंगे तो निश्चित की हमें सफलता मिलेगी। सीएम योगी ने कहा कि विवेकानंद यूथ अवार्ड के तहत हमारी सरकार प्रदेश के दो करोड़ युवाओं को जोड़ रही है। इसके तहत युवाओं को टैबलेट और स्मार्ट फोन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को दुनिया की बड़ी ताकत बनने से कोई नहीं रोक सकता : योगी 
सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश रेवेन्यू सरप्लस राज्य है, जो किसी के सामने हाथ नहीं फैलता है। अब यूपी के पास युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने के लिए सारे संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के लिए पंच प्रण- गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, विकसित भारत, विरासत पर गर्व, नागरिक कर्तव्य और एकता एवं एकजुटता का संकल्प दिया है। इन्हीं संकल्पों के साथ यदि हम पूरी ईमानदारी के साथ अपना कार्य करेंगे तो भारत को दुनिया की एक बड़ी ताकत बनने से कोई नहीं रोक पाएगा।

परिवारवादी लोग पहले युवाओं को जाति का झुनझुना पकड़ाते थे : योगी 
सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट था। परिवारवाद की राजनीति करने वाले लोग युवाओं को जाति का झुनझुना पकड़ाते थे। वे लोग जब सत्ता में आते थे अपनी जाति का अहित करते हुए अपने परिवार के कल्याण में लग जाते थे। उन्होंने कहा कि दुनिया के अंदर सबसे अधिक युवा भारत में हैं और भारत में सबसे अधिक युवा उत्तर प्रदेश में हैं। यहां पर 56 प्रतिशत आबादी कामकाजी है, जिन्हें हमें काम देना होगा। इसके लिए हमें जाति, मत, मजहब और क्षेत्र से ऊपर उठना होगा। जब पूरा भारत राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ मिलकर कार्य करेगा तो कोई ताकत हमारे देश को आगे बढ़ने से नहीं रोक पाएगी।


युवा हुए सम्मनित
कार्यक्रम में सीएम योगी ने 500 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किया। साथ ही सीएम योगी ने स्टार्टअप श्रेणी में दो और इनक्यूबेटर्स श्रेणी में पांच लोगों को संयुक्त रूप से पौने तीन करोड़ रुपए की सहायता वितरित की। इसके अलावा उन्होंने विवेकानंद यूथ अवॉर्ड के तहत व्यक्तिगत श्रेणी में 10 युवक और युवतियों को प्रशस्ति पत्र और 50-50 हजार रुपए की धनराशि देकर सम्मानित किया। वहीं विवेकानंद यूथ अवॉर्ड के अंतर्गत युवक और महिला मंगल दल के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दलों को सीएम योगी ने क्रमश: एक लाख, पचास हजार और 25 हजार रुपए की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, खेल एवं युवा कल्याण मामलों के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव, शिक्षकगण और भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed