फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Chief Minister Yogi announced, MLA sports competition will be organized in the state soon

Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी ने की घोषणा, प्रदेश में जल्द आयोजित होगी विधायक खेल कूद प्रतियोगिता

Tue, 27 Sep 2022 07:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 27 Sep 2022 07:28 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने खेल प्रतिस्पर्धाओं के पदक विजेताओं को शासकीय सेवा में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विगत दिवस गोरखपुर में स्टेडियम के लोकार्पण का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्टेडियम कभी कल्पना हुआ करता था। आज गांव, शहर में स्टेडियम, मिनी स्टेडियम बनवाये जा रहे हैं।

विज्ञापन
Lucknow News : Chief Minister Yogi announced, MLA sports competition will be organized in the state soon
मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे प्रतिभावान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकार ने प्रतिभावान खिलाड़ियों को शासकीय सेवा का मौका देने के लिए दो प्रतिशत सीटें आरक्षित की हैं तो पुलिस में 500 से अधिक पदों पर नियुक्ति शुरू हो गई है और अब राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आवागमन के लिए रेलवे की एसी थ्री टियर कोच की सुविधा भी मिलेगी।

विज्ञापन


36वें राष्ट्रीय खेल में प्रतिभाग करने जा रहे उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों से मंगलवार को संवाद के दौरान मुख्यमंत्री की इस घोषणा का खिलाड़ियों ने स्वागत किया है। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे होनहार खिलाड़ियों को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। खास मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह खुशी की बात है इस बार के राष्ट्रीय खेल में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों की अब तक की सबसे बड़ी टीम रवाना होने वाली है। पिछली बार जहां प्रदेश ने 20 खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर 68 मेडल प्राप्त किए थे, वहीं इस बार 28 खेलों में उत्तर प्रदेश भाग ले रहा है। यह सकारात्मक बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में खेल के प्रति बढ़ी जागरूकता का ही परिणाम है। खेलों के इस राष्ट्रीय कुंभ में भाग लेने जा रहे 462 सदस्यीय दल को 'टीमवर्क' का मंत्र देते हुए मुख्यमंत्री ने सभी के शानदार प्रदर्शन के प्रति विश्वास जताया।
विज्ञापन


कल्पना की बात थी ग्रामीण क्षेत्र में स्टेडियम, आज हो रहा लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने खेल प्रतिस्पर्धाओं के पदक विजेताओं को शासकीय सेवा में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विगत दिवस गोरखपुर में स्टेडियम के लोकार्पण का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्टेडियम कभी कल्पना हुआ करता था। आज गांव, शहर में स्टेडियम, मिनी स्टेडियम बनवाये जा रहे हैं। हर गांव में खेल के मैदान, ओपन जिम का विकास हो रहा है। युवक व महिला मंगल दल से युवा जुड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि खेल व खिलाड़ियों के प्रोत्साहन की कोशिशों के क्रम में ही ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों के पदक विजेताओं के भव्य सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को 'विधायक खेलकूद प्रतियोगिता' की योजना के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बहुत जल्द ग्राम, विकास खंड, विधानसभा, जिला और कमिश्नरी स्तर पर खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन करने जा रही है। अंत में सभी 18 कमिश्नरी के खिलाड़ियों के बीच प्रदेश स्तर की स्पर्धा होगी, जिसके बाद सभी को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल नीति में निजी स्पोर्ट्स अकादमी के प्रोत्साहन का हो प्रावधान
राष्ट्रीय खेल में उत्तर प्रदेश की शानदार टीम बनाने के लिए खेल विभाग, कोच और मैनेजरों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश में खेल-संस्कृति के विकास में निजी खेल अकादमियों की भूमिका को भी सराहा। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा की जाने वाली कोशिशों के अलावा बहुत सी निजी एकेडेमी अपने स्तर भी अच्छा काम कर रही हैं, इन्हें हर जरूरी प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने खेल विभाग को निर्देश दिए कि प्रदेश की खेल नीति में निजी स्पोर्ट्स एकेडेमी को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक प्रावधान जरूर किए जाएं।


इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत में सभी खिलाड़ियों, उनके कोच और टीम मैनेजरों ने अपना परिचय देते हुए अपनी खेल विधा के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने ओलम्पिक पदक विजेता ललित कुमार उपाध्याय के साथ-साथ खिलाड़ी रोहन विश्नोई, प्रीति दुबे, राजकुमार पाल और सूरज कुमार को स्पोर्ट्स किट देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed