फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Chatting with ADJ on social media asked for money

Lucknow News : एडीजे से सोशल मीडिया पर चैट कर मांगे रुपये, प्राधिकरण के प्रशासनिक अधिकारी ने दर्ज कराई एफआईआर

Tue, 07 Feb 2023 04:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 07 Feb 2023 04:54 PM IST
सार

प्राधिकरण के प्रशासनिक अधिकारी संदीप कुमार कौशिक ने आरोप लगाया कि किसी जालसाज ने श्रावस्ती में तैनात अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक चैटिंग की और पेटीएम व जीपे के जरिए रुपये की मांग की।

विज्ञापन
Lucknow News: Chatting with ADJ on social media asked for money
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एडीजे व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रावस्ती से साइबर अपराधियों ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक चैटिंग की। उनसे इस दौरान रुपये की मांग की गई। यह सारी वसूली व चैटिंग अपराधी राज्य विधिक प्राधिकरण का सचिव बनकर की। जानकारी होने पर प्राधिकरण के प्रशासनिक अधिकारी संदीप कुमार कौशिक ने हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस इस मामले में साइबर क्राइम सेल की मदद से पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य विधिक प्राधिकरण का कार्यालय जवाहर भवन की तीसरी मंजिल पर है। प्राधिकरण के प्रशासनिक अधिकारी संदीप कुमार कौशिक ने हजरतगंज थाने में तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि किसी जालसाज ने श्रावस्ती में तैनात अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण मृत्युंजय श्रीवास्तव से सोशल मीडिया पर प्राधिकरण का सचिव बनकर चैटिंग कर रहा है। उनसे सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक चैटिंग की और पेटीएम व जीपे के जरिए रुपये की मांग की। लगातार हो रहे इस चैटिंग से परेशान श्रावस्ती के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मृत्युंजय श्रीवास्तव ने राज्य विधिक प्राधिकरण के सचिव से संपर्क किया। उनको पूरी जानकारी दी। पुष्टि के लिए उन्होंने चैटिंग की स्क्रीन शाट्स भी उपलब्ध कराये।
विज्ञापन


वरिष्ठ जिला जज स्तर के अधिकारी को प्राधिकरण का सचिव बनाया जाता है। उन्होंने इस तरह की चैटिंग करने से इंकार किया।  इसके बाद राज्य विधिक प्राधिकरण के अधिकारियों ने इस संबंध में चैटिंग करने वाले के खिलाफ केस दर्ज कराने का आदेश दिया। प्रशासनिक अधिकारी संदीप कुमार कौशिक ने हजरतगंज थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अखिलेश मिश्रा के मुताबिक पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच साइबर क्राइम सेल की मदद से की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed