फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Central government gave Y plus security to Mayawati's nephew Akash Anand

Lucknow News : मायावती के भतीजे आकाश आनंद को वाई प्लस सिक्योरिटी, बसपा जल्द करेगी प्रत्याशियों का एलान

Fri, 01 Mar 2024 09:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 01 Mar 2024 09:22 PM IST
सार

बसपा जल्द ही लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा करने की तैयारी में है। मायावती रोजाना अलग-अलग मंडलों और सेक्टर के प्रभारियों के साथ इस बाबत विचार-विमर्श कर रही हैं और टिकट के दावेदारों के नाम पर मंथन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Lucknow News: Central government gave Y plus security to Mayawati's nephew Akash Anand
मायावती व आकाश आनंद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भतीजे आकाश आनंद को केंद्र सरकार ने वाई प्लस सिक्योरिटी प्रदान की है। बता दें कि आकाश आनंद बसपा के नेशनल कोआर्डिनेटर हैं, जिन्हें हाल ही में मायावती ने अपना राजनीतिक वारिस भी घोषित किया था। उन्होंने आकाश को यूपी और उत्तराखंड छोड़कर बाकी प्रदेशों में बसपा के संगठन का विस्तार करने और जनाधार बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी है। आकाश जल्द ही हरियाणा से लोकसभा चुनाव का प्रचार अभियान भी शुरू करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


जोनल और सेक्टर प्रभारियों के साथ बसपा सुप्रीमो की मंत्रणा जारी
बहुजन समाज पार्टी जल्द ही लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा करने की तैयारी में है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बसपा अध्यक्ष मायावती रोजाना अलग-अलग मंडलों और सेक्टर के प्रभारियों के साथ इस बाबत विचार-विमर्श कर रही हैं और टिकट के दावेदारों के नाम पर मंथन किया जा रहा है। बसपा सुप्रीमो सभी मंडलों की समीक्षा के बाद प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती हैं, जिसमें पश्चिम उप्र के प्रत्याशियों के नाम होंगे। पार्टी अपने संगठन के कुछ चेहरों को भी इस बार चुनाव मैदान में उतार सकती है। हालांकि अभी मायावती या आकाश आनंद का चुनाव लड़ने का कोई भी संकेत नहीं है। वहीं यह संभावना भी जताई जा रही है कि सपा-कांग्रेस से गठबंधन नहीं होने पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है। दोनों दलों के वरिष्ठ पदाधिकारी एक-दूसरे के संपर्क में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed