फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Burlington intersection is now Ashok Singhal intersection

Lucknow News : बर्लिंग्टन चौराहा अब अशोक सिंघल चौराहा, महापौर ने कहा- बदलेंगे दासता के प्रतीक वाले नाम

Mon, 26 Sep 2022 08:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 26 Sep 2022 08:16 PM IST
सार

विश्व हिंदू परिषद के नेता रहे स्वर्गीय अशोक सिंघल के नाम पर बर्लिंग्टन चौराहा का नामकरण किया जाने का प्रस्ताव बीती 18 सितंबर को नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में पास हुआ था।

विज्ञापन
Lucknow News : Burlington intersection is now Ashok Singhal intersection
चौराहे का नामकरण अशोक सिंघल करते हुए चंपत राय, महापौर संयुक्ता भाटिया और आशुतोष टंडन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब विधान भवन के अगल-बगल चौराहों का नाम बदल गया है। हजरतगंज चौराहा करीब दो साल पहले ही अटल चौक हुआ है अब बर्लिंग्टन चौराहा का नाम बदलकर अशोक सिंघल चौराहा हो गया है। सोमवार को चौराहे के नामकरण का लोकार्पण भी महापौर संयुक्ता भाटिया और रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पत राय ने किया।

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के नेता रहे स्वर्गीय अशोक सिंघल के नाम पर बर्लिंग्टन चौराहा का नामकरण करने का प्रस्ताव बीती 18 सितंबर को नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में पास हुआ था। बर्लिंग्टन चौराहे का ही नाम अशोक सिंघल चौराहा किए जाने को लेकर महापौर संयुक्ता भाटिया ने बताया कि इसी चौराहे के पास स्थित भार्गव निवास में अशोक सिंघल राजधानी आने पर रुका करते थे। ऐसे में यह चौराहा उनकी यादों से जुड़ा है। इसको लेकर ही बर्लिंग्टन चौराहे का नामकरण उनके नाम पर किया गया। बर्लिंग्टन नाम वैसे भी अंग्रेजी दासता का प्रतीक है। ऐसे प्रतीकों को बदला जाएगा।
विज्ञापन


जल्दबाजी में हुआ कार्यक्रम, शिलापट भी नहीं लग पाया
सोमवार को स्वर्गीय अशोक सिंघल की 96वीं जयंती थी। ऐसे में उनकी जयंती पर ही उनके नाम पर किए गए चौराहे का लोकार्पण करने का कार्यक्रम रविवार की रात तय हुआ। इसके चलते चौराहे के नामकरण का शिलापट तो बन गया है मगर उसे लगाने के लिए फाउंडेंशन बनाने का काम नहीं हो पाया। जिससे लोकार्पण केलिए शिलापट को लोहे के स्टैंड पर लगाया गया। लोकार्पण के बाद उसे वहां हटा भी लिया और वहां पर फाउंडेशन बनाकर उसे लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed