{"_id":"64e77592388b47bdd304b601","slug":"lucknow-news-brajesh-pathak-said-after-district-hospitals-chc-and-phc-will-also-be-monitored-by-cameras-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : ब्रजेश पाठक ने कहा, जिला अस्पतालों के बाद सीएचसी व पीएचसी की भी होगी कैमरों से निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : ब्रजेश पाठक ने कहा, जिला अस्पतालों के बाद सीएचसी व पीएचसी की भी होगी कैमरों से निगरानी
Thu, 24 Aug 2023 08:52 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 24 Aug 2023 08:52 PM IST
सार
जल्द ही सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी इससे जोड़ा जाएगा। वह बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य महानिदेशालय में स्थापित हेल्थ ऑनलाइन पैरामीटर इवैल्यूएशन (होप) कमांड सेंटर के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि जिला अस्पतालों, 200 बेड के अस्पतालों, महिला एवं पुरुष संयुक्त अस्पतालों की कैमरे से निगरानी के बाद व्यवस्था में सुधार हुआ है। जल्द ही सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी इससे जोड़ा जाएगा। वह बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य महानिदेशालय में स्थापित हेल्थ ऑनलाइन पैरामीटर इवैल्यूएशन (होप) कमांड सेंटर के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि होप में स्वास्थ्य के सभी पोर्टल एवं मोबाइल एप्स के लिए समसामयिक (रीयल टाइम) डैशबोर्ड है। इसमें ई-सुश्रुत, ई-कवच, ई-औषधि, ई-संजीवनी आदि को जोड़ा गया है। राष्ट्रीय डिजीटल स्वास्थ्य मिशन (एनडीएचएम) को भी इस नेटवर्क में शामिल किया गया है। होप के संचालन से चिकित्सालयों में प्रतिदिन आने वाली समस्याओं का रीयल टाइम मैनेजमेंट द्वारा निराकरण किया जाएगा। होप केंद्र का मुख्य कार्य निगरानी, डेटा का विश्लेषण एवं दूरस्थ केंद्रों को उच्च स्तर की स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रदान करना है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पीरामल फाउंडेशन एवं यूपीटीएसयू के त्रिपक्षीय समझौते के तहत बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से महानिदेशालय भवन के चतुर्थ तल स्थापित इस सेंटर से मॉनिटरिंग एवं प्रदेश से प्रतिदिन आने वालीं संक्रामक रोगों से संबंधित कॉलों का भी निराकरण किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में चिकित्सा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थसारथी सेन शर्मा, सचिव रंजन कुमार, महानिदेशक डॉ. दीपा त्यागी, मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवेल, डॉ. राजा गणपति आर, उप निदेशक (बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन) डॉ. देवेंद्र खंडैत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
डेटा जुटाने का करेगा काम
होप नेटवर्क में शामिल एकीकृत डैशबोर्ड स्वास्थ्य संबंधी डेटा को एकत्रित करने का कार्य करेगा। जैसे स्वास्थ्य संकेतक, अस्पतालों में रोगियों की आमद और उपचार, स्वास्थ्य हेल्प लाइन पर आने वाली कॉलों का विश्लेषण, फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं (आशा एवं एएनएम) की कार्य समीक्षा, क्षमता वर्धन और राज्य में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता और उपयोग की जानकारी अपलोड रहेगी।