{"_id":"653ffc42f960cac21b0f76d0","slug":"lucknow-news-bjym-district-minister-who-quarreled-in-the-rss-camp-removed-from-the-post-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : संघ के शिविर में झगड़ा करने वाले भाजयुमो के जिलामंत्री को पद से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : संघ के शिविर में झगड़ा करने वाले भाजयुमो के जिलामंत्री को पद से हटाया
Tue, 31 Oct 2023 06:40 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 31 Oct 2023 06:40 AM IST
सार
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्राथमिक शिक्षा वर्ग में एक दलित स्वयंसेवक के साथ मारपीट के आरोपी भाजयुमो के लखनऊ जिलामंत्री संदीप सिंह को पद से हटाया दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्राथमिक शिक्षा वर्ग में एक दलित स्वयंसेवक के साथ मारपीट के आरोपी भाजयुमो के लखनऊ जिलामंत्री संदीप सिंह को पद से हटाया दिया गया है।
विज्ञापन
बीते दिनों बक्शी का तालाब स्थित एक निजी विद्यालय में संघ के प्राथमिक शिक्षा वर्ग में संदीप सिंह ने एक दलित स्वयंसेवक के साथ मारपीट की थी। इसमें स्वयंसेवक को चोटें आई थी। लेकिन संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया था।
विज्ञापन
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने संदीप सिंह को अनुशासनहीनता में शामिल पाया है। उनका मानना है कि इससे संगठन की छवि धूमिल हुई है। संदीप सिंह को पार्टी की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उनकी ओर से संतोषजनक जवाब नहीं देने पर भाजयुमो के जिलामंत्री पद से मुक्त किया है।
विज्ञापन