{"_id":"6593de5bbd35e8f34d0a34b3","slug":"lucknow-news-bjp-will-investigate-the-varanasi-incident-action-may-also-be-taken-against-local-party-leaders-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : भाजपा वाराणसी प्रकरण की जांच कराएगी, पार्टी के स्थानीय नेताओं पर भी हो सकती है कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : भाजपा वाराणसी प्रकरण की जांच कराएगी, पार्टी के स्थानीय नेताओं पर भी हो सकती है कार्रवाई
Tue, 02 Jan 2024 03:29 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 02 Jan 2024 03:29 PM IST
सार
वाराणसी में भाजपा आईटी सेल के तीन कार्यकर्ताओं के गैंग रेप में शामिल होने की घटना के बाद पार्टी मामले की आंतरिक जांच कराएगी। मामले में पार्टी के स्थानीय नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में भाजपा आईटी सेल के तीन कार्यकर्ताओं के गैंग रेप में शामिल होने की घटना के बाद पार्टी मामले की आंतरिक जांच कराएगी। मामले में पार्टी के स्थानीय नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश स्तर पर इस घटना को गंभीरता से लिया गया है। मामले में स्थानीय नेताओं की लापरवाही भी मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक स्थानीय नेताओं को तीनों पदाधिकारियों के मामले में शामिल होने की भनक पहले लग गई थी लेकिन उन्होंने प्रदेश मुख्यालय को इससे अवगत नहीं कराया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कहना है कि मामले का परीक्षण कराया जा रहा है। परीक्षण के बाद ही आगे की कार्यवाही करेंगे।
विज्ञापन