फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : BJP may field former MLA's son Aman Giri as candidate, panel decided in meeting

Lucknow News : पूर्व विधायक के बेटे अमन गिरी को उम्मीदवार बना सकती है भाजपा, बैठक में तय हुआ पैनल

Fri, 07 Oct 2022 09:40 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 07 Oct 2022 09:40 AM IST
सार

गोला गोकर्णनाथ से भाजपा के पूर्व विधायक अरविंद गिरी के निधन से खाली हुई सीट पर उप चुनाव हो रहा है। उप चुनाव के लिए भाजपा पूर्व विधायक के बेटे अमन गिरी पर दांव लगा सकती है। वहीं विजय माहेश्वरी जिला उपाध्यक्ष, ठाकुर प्रसाद गंगवार और ईश्वरदीन वर्मा भी दावेदार हैं।

विज्ञापन
Lucknow News : BJP may field former MLA's son Aman Giri as candidate, panel decided in meeting
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में भाजपा वहां से विधायक रहे स्वर्गीय अरविंद गिरी के बेटे अमन गिरी को उम्मीदवार बना सकती है। बृहस्पतिवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित भाजपा कोर कमेटी की बैठक में उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के पैनल के साथ आगामी निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर मंथन हुआ।

विज्ञापन


गोला गोकर्णनाथ से भाजपा के पूर्व विधायक अरविंद गिरी के निधन से खाली हुई सीट पर उप चुनाव हो रहा है। उप चुनाव के लिए भाजपा पूर्व विधायक के बेटे अमन गिरी पर दांव लगा सकती है। वहीं विजय माहेश्वरी जिला उपाध्यक्ष, ठाकुर प्रसाद गंगवार और ईश्वरदीन वर्मा भी दावेदार हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की मौजूदगी में हुई बैठक में उप चुनाव के लिए चार दावेदारों का पैनल तैयार किया गया। पैनल को केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के नेताओं का मानना है कि पूर्व विधायक के निधन से उनके परिवार के प्रति स्थानीय मतदाताओं और कार्यकर्ताओं की सहानुभूति को देखते हुए अमन गिरी को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बैठक में आगामी नगरीय निकाय चुनाव में परिसीमन को लेकर आ रही शिकायतों के निस्तारण, मतदाता सूची पुनरीक्षण और आरक्षण निर्धारण सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बैठक में आठ अक्तूबर को होने वाली निकाय चुनाव प्रभारियों, सह प्रभारियों और संयोजकों की बैठक को लेकर भी बात हुई। बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed