{"_id":"63367516ec2f8458fc522787","slug":"lucknow-news-bio-cng-plant-to-be-set-up-in-lucknow-prayagraj-and-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : लखनऊ, प्रयागराज और गाजियाबाद में लगेगा बायो सीएनजी प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : लखनऊ, प्रयागराज और गाजियाबाद में लगेगा बायो सीएनजी प्लांट
Fri, 30 Sep 2022 10:18 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 30 Sep 2022 10:18 AM IST
सार
पीपीपी मोड पर डेवलपर द्वारा इन परियोजनाओं पर पूरी अवधि के लिए ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस खर्च सहित 100 प्रतिशत पूंजी निवेश किया जाएगा। इन परियोजना को लगाने में नगर निकायों पर कोई वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठोस अपशिष्ट में शामिल जैविक कूड़े से बायो सीएनजी बनाने के लिए पीपीपी मोड में लखनऊ, गाजियाबाद और प्रयागराज में प्लांट लगेगा। लखनऊ व गाजियाबाद में प्लांट की क्षमता 300-300 टीपीडी और प्रयागराज में 200 टीपीडी होगी। रोजाना 27 हजार किलो बायो सीएनजी का उत्पादन भी होगा। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में ‘कमेटी ऑफ सेक्रेटरीज’ की बैठक में संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इन प्लांटों से सालाना दो लाख टन कार्बन डाई आक्साइड व ग्रीन हाउस गैस को कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन
प्रस्ताव के मुताबिक पीपीपी मोड पर डेवलपर द्वारा इन परियोजनाओं पर पूरी अवधि के लिए ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस खर्च सहित 100 प्रतिशत पूंजी निवेश किया जाएगा। इन परियोजना को लगाने में नगर निकायों पर कोई वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। इनके क्रियान्वयन से 300 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश होगा और निकायों को 204 लाख रुपये की सालाना आमदनी रॉयल्टी के रूप में प्राप्त होगी।
विज्ञापन
सीएनजी प्लांट से उप उत्पाद के रूप में रोजाना 160 मीट्रिक टन जैविक खाद का भी उत्पादन होगा। इसका उपयोग गंगा समेत अन्य नदियों के किनारे खेती में किया जा सकता है। इन तीनों प्लांट से सालाना दो लाख टन कार्बन डाई आक्साइड व ग्रीन हाउस गैस को कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन
इस परियोजना के माध्यम से करीब 600 स्थानीय लोगों को रोजगार से भी जोड़ा जा सकेगा। बैठक में अवस्थापना व औद्योगिक विकास आयुक्त अरविंद कुमार, प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।