फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Belgium ready for partnership with UP in various sectors including defense and space

Lucknow : डिफेंस एंड स्पेस सहित विभिन्न सेक्टर में साझेदारी करेगा बेल्जियम, सीएम योगी से मिले राजदूत

Thu, 23 Nov 2023 01:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 23 Nov 2023 01:44 PM IST
सार

यूरोपियन देश किंगडम ऑफ बेल्जियम के भारत में राजदूत डिडिएर वेंडरहासेल्ट ने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ आये चार सदस्यीय दल ने उत्तर प्रदेश में विभिन्न सेक्टरों में साझेदारी के लिए इच्छा व्यक्त की है।

विज्ञापन
Lucknow News: Belgium ready for partnership with UP in various sectors including defense and space
मुख्यमंत्री योगी से गुरुवार को भारत में बेल्जियम के राजदूत ने भेंट की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूरोपियन देश किंगडम ऑफ बेल्जियम के भारत में राजदूत डिडिएर वेंडरहासेल्ट ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ आये चार सदस्यीय दल ने उत्तर प्रदेश में विभिन्न सेक्टरों में साझेदारी के लिए इच्छा व्यक्त की है। खासकर वेस्ट मैनेजमेंट, डिफेंस एंड स्पेस, सोलर प्रोजेक्ट और सेमी कंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में बेल्जियम की ओर से गहरी रुचि दिखाई गई है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान किंगडम ऑफ बेल्जियम के राजदूत डिडएर वेंडरहासेल्ट ने उत्तर प्रदेश में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों की तारीफ की। इस दौरान वीटो अरबिया साइंस एंड टेक्नोलॉजी एलएलसी के साउथ एशिया और इंडिया ऑपरेशंस के लीड इब्राहिम हफीउर रहमान ने कंपनी द्वारा वेस्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में किये गये उल्लेखनीय कार्यों का विवरण भी मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


मुलाकात के दौरान मुख्य रूप से भारत में बेल्जियम दूतावास में प्रथम सचिव पाउला पुपे और फ्लैंडर्स इन्वेस्टमेंट एंड ट्रेड व बेल्जियम की व्यापार आयुक्त बैबेट डेसफोसेज भी शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed