फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Bareilly's private company defrauded Punjab National Bank of crores, CBI registers FIR

Lucknow News : बरेली की निजी कंपनी ने पंजाब नेशनल बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर

Wed, 03 Aug 2022 07:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 03 Aug 2022 07:37 PM IST
सार

बरेली की एक कंपनी एटारसन ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड जो पूर्व में बालाजी रूहेलखंड राइस मिल के नाम से जानी जाती थी, के निदेशकों ने मिलकर आपराधिक षडयंत्र रचते हुए पंजाब नेशनल बैंक की इज्जतनगर शाखा को 43.98 करोड़ रूपये का लोन लेकर चूना लगाया।

विज्ञापन
Lucknow News: Bareilly's private company defrauded Punjab National Bank of crores, CBI registers FIR
पंजाब नेशनल बैंक

विस्तार

बरेली की एक निजी कंपनी एटारसन ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड ने पंजाब नेशनल बैंक को 43.98 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। कैश क्रेडिट और लोन के नाम पर कंपनी ने पैसे लिए और उन पैसों को दूसरों खातों में डायवर्ट कर हेराफेरी की। इस मामले में बरेली के इज्जतनगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक विक्की मैसी ने सीबीआई की लखनऊ स्थित विशेष अपराध शाखा में शिकायत की थी। जिसके आधार पर मुकदमा कायम कर लिया गया है।

विज्ञापन

    
जानकारी केअनुसार बरेली की एक कंपनी एटारसन ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड जो पूर्व में बालाजी रूहेलखंड राइस मिल के नाम से जानी जाती थी, के निदेशकों ने मिलकर आपराधिक षडयंत्र रचते हुए पंजाब नेशनल बैंक की इज्जतनगर शाखा को 43.98 करोड़ रूपये का लोन लेकर चूना लगाया। कंपनी के निदेशकों ने इन पैसों को दूसरे खातों में डायवर्ट करके निकाल लिया। यह लोन ओरियंटल बैंक आफ कामर्स (अब पंजाब नेशनल बैंक) की ओर से सुविधा के रूप में कंपनी को दी गई 40 करोड़ की कैश क्रेडिट लिमिट व 4.88 करोड़ रुपये के टर्म लोन के आधार पर लिया गया था।
विज्ञापन


सीबीआई ने कंपनी के मौजूदा निदेशक रचिन गुप्ता, पूर्व निदेशक सीमा गुप्ता, सीमा गुप्ता के पति व मौजूदा निदेशक सुनील गुप्ता, निदेशक मुकेश कुमार शर्मा और निदेशक अजय कुमार को नामजद किया है। इस मामले में बैंक के पूर्व डिप्टी जनरल मैनेजर श्री दत्त शर्मा और पूर्व मुख्य प्रबंधक अरविंद कुमार की भूमिका की भी जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed