फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Ban on entry of heavy vehicles in Ayodhya till January 23, system implemented from 8 pm

Lucknow News : 23 जनवरी तक अयोध्या में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, शनिवार रात आठ बजे से व्यवस्था लागू

Sat, 20 Jan 2024 10:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 20 Jan 2024 10:19 PM IST
सार

इमरजेंसी की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस, स्कूली वाहन, फायर सर्विस, शव वाहन आदि को पुलिस निकलवाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर-9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
Lucknow News: Ban on entry of heavy vehicles in Ayodhya till January 23, system implemented from 8 pm
डेमो - फोटो : डेमो

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। इसके तहत 23 जनवरी तक भारी वाहनों का अयोध्या में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। डायवर्जन शनिवार रात आठ बजे से ही लागू कर दिया गया है। हालांकि, इमरजेंसी की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस, स्कूली वाहन, फायर सर्विस, शव वाहन आदि को पुलिस निकलवाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर-9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन


सीतापुर रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन
सीतापुर से गोंडा, मनिकापुर, बस्ती की ओर जाने वाली बसें व भारी वाहन सीतापुर, इटौंजा, कुम्हरावां, कुर्सी, देवा, बाराबंकी, रामनगर, करनैलगंज होते हुए जा सकेंगे।
विज्ञापन


सीतापुर रोड की तरफ से आने वाली बसें व भारी वाहनों का बाराबंकी या अयोध्या की तरफ जाना प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन भिठौली तिराहा, इंजीनियरिंग काॅलेज चौराहा, टेढ़ीपुलिया चौराहा, कुर्सी रोड होते हुए बेहटा चौराहा, किसान पथ के रास्ते सुल्तानपुर रोड से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन
कानपुर से अंबेडकरनगर, बस्ती, संतकबीरनगर की ओर जाने वाले भारी वाहन कानपुर, फतेहपुर, लालगंज, बछरावां, हैदरगढ़, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर जा सकेंगे।
अथवा
- कानपुर से अंबेडकरनगर, बस्ती, संतकबीरनगर जाने वाले भारी वाहन कानपुर, उन्नाव (ललऊखेड़ा), हैदरगढ़, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर जा सकेंगे।
- कानपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों का बाराबंकी या अयोध्या की तरफ जाना प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन जुनाबगंज मोड़, मोहनलालगंज कस्बा तिराहे से दाएं होते हुए बछरावां और हैदरगढ़ होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जा सकेंगे।

आगरा एक्सप्रेसवे की तरफ से आने वाले भारी वाहन
आगरा एक्सप्रेसवे से अंबेडकरनगर, बस्ती, संतकबीरनगर की ओर जाने वाले भारी वाहन आगरा एक्सप्रेसवे से उतरकर मोहान रोड होते हुए मोहान, कटीबगिया, जुनाबगंज तिराहा से बाएं मोहनलालगंज कस्बा चौराहा से दाएं होते हुए बछरावां, हैदरगढ़, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर जा सकेंगे।

हरदोई रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन
हरदोई से बस्ती, संतकबीरनगर की ओर जाने वाले भारी वाहन हरदोई से मलिहाबाद, इटौंजा, कुम्हरावां, कुर्सी, देवा, बाराबंकी, रामनगर, करनैलगंज होते हुए जा सकेंगे।

अथवा
हरदोई से बस्ती, संतकबीरनगर की ओर जाने वाले भारी वाहन हरदोई से दुबग्गा तिराहा, भिठौली तिराहा, इंजीनियरिंग काॅलेज चौराहा, टेढ़ीपुलिया चौराहा, गुडंबा, कुर्सी रोड होते हुए बेहटा चौराहा अंडरपास, किसान पथ, सुल्तानपुर रोड, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed