फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Answer sought from DM of three districts for not purchasing blankets

UP News : कंबल नहीं खरीदने पर मुख्यमंत्री योगी ने तीन जिलाधिकारियों से किया जवाब तलब, जताई सख्त नाराजगी

Thu, 21 Dec 2023 07:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 21 Dec 2023 07:55 PM IST
सार

ठंड से बचाव के लिए योगी सरकार ने 75 जिलों के लिए 29 करोड़ रुपए जारी किये हैं। मुख्यमंत्री योगी ने तीन जिलों में कंबल खरीद ना होने से सख्त नाराजगी जताई है।

विज्ञापन
Lucknow News: Answer sought from DM of three districts for not purchasing blankets
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शीतलहर और ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों को कंबल उपलब्ध कराने में लापरवाही पर मुख्यमंत्री ने संभल, एटा और कानपुर देहात के जिलाधिकारी को नोटिस देकर जवाब तलब किया है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने शीतलहर और ठंड के मद्देनजर कंबलों की व्यवस्था के लिए सभी 75 जिलों को कुल 29 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। 72 जिलों में कंबलों की खरीद का कार्य पूरा कर लिया गया है। कानपुर देहात, संभल और एटा में कंबल खरीद नहीं होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी व्यक्त की है।
विज्ञापन


सीएम ने निर्देश दिए हैं कि कहीं पर भी अलाव और कंबल की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कंबल की गुणवत्ता से भी किसी प्रकार का समझौता नहीं करने के निर्देश दिए हैं। 20 दिसंबर तक प्रदेश में 3,30,794 कंबलों की खरीद पूरी कर ली गई है, जबकि 45,293 कंबलों को वितरित भी किया जा चुका है। वहीं प्रदेशभर में 1,199 रैन बसेरों को संचालित किया जा चुका है। अलाव जलाने के लिए प्रति तहसील 50 हजार रुपये का बजट भी जारी किया है। उल्लेखनीय है कि राज्य आपदा मोचक निधि में शीतलहर से बचाव के लिए 120 करोड़ रुपये का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed