फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Amit murder case revealed, friends had killed Amit in a transaction of Rs 28,000

Lucknow News : अमित हत्याकांड का खुलासा, 28 हजार रुपये के लेनदेन में दोस्तों ने किया था अमित का कत्ल

Mon, 22 May 2023 07:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 22 May 2023 07:02 PM IST
सार

पुलिस की जांच में सामने आया कि 28 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में अमित के दोस्तों ने ही वारदात को अंजाम दिया था। कॉल डिटेल व बीयर की केन के जरिये सुराग लगा था। उसी से केस का खुलासा करने में मदद मिली।

विज्ञापन
Lucknow News: Amit murder case revealed, friends had killed Amit in a transaction of Rs 28,000
up police - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फोटोग्राफर अमित गौतम हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से वह जेल भेजे गए। पुलिस की जांच में सामने आया कि 28 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में अमित के दोस्तों ने ही वारदात को अंजाम दिया था। कॉल डिटेल व बीयर की केन के जरिये सुराग लगा था। उसी से केस का खुलासा करने में मदद मिली।

विज्ञापन


काकोरी के दोना गांव निवासी अमित गौतम बीते शुक्रवार को लापता हुए थे। दूसरे दिन देर शाम गांव बाहर एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में उनका खून से सना शव पड़ा मिला था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपी दोना गांव निवासी बृजेंद्र कुमार उर्फ बिरजू शर्मा, मुसीबत खेड़ा के सतेंद्र कुमार व भपटामऊ पारा के नसीरुद्दीन को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि इसी साल जनवरी में बृजेंद्र ने अमित से अपने दोस्त सुमित को 28 हजार रुपये ब्याज पर दिलवाए थे। इस बीच अप्रैल में सुमित की मौत हो गई थी। इसलिए अमित वो पैसे अब बृजेंद्र से मांग रहा था। बृजेंद्र पैसे देने से मना कर रहा था। जब दबाव अधिक बनाया तो उसने अपने दोस्तों की मदद से मार दिया। तीनों आरोपियों ने वारदात कबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलाकर शराब पिलाई, फिर बांके से वार पर वार किए
बृजेंद्र ने अपने दोस्तों संग पहले ही अमित को मारने की साजिश रच ली थी। साजिश के तहत शुक्रवार को उसने अमित को फोन कहा कि पैसे लो आकर। साथ में पार्टी भी देंगे। अमित दोपहर को घर से निकलकर सीधे प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पहुंचा था। यहां पर तीनों पहले से मौजूद थे। फिर बीयर लाई गई। जब सब नशे में हो गए तब बांके से अमित पर वार करना शुरू किया। पहला वार अमित के चेहरे पर लगा। जिसके बाद दो लोगों ने उसको पकड़ा और तीसरे ने सिर, गर्दन व पेट पर बांका मारा।

लूटी बाइक 1500 रुपये में कबाड़ में बेची
हत्या करने के बाद आरोपी अमित का मोबाइल व बाइक लूटकर फरार हो गए थे। एडीसीपी ने बताया कि आरोपियों ने एक कबाड़ी को अमित की बाइक 1500 रुपये में बेच दी थी। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक आरोपी इतना नशे में हो गए थे कि वारदात को अंजाम देने के बाद बृजेंद्र एक जगह एक्सीडेंट में घायल भी हो गया था।


ऐसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस
घटनास्थल से मिली बीयर की केन पर लगे बारकोड को स्कैन कर पुलिस उस दुकान तक पहुंच गई थी जहां से बीयर खरीदी गई थी। वहां के सीसीटीवी फुटेज देखे जिसमें आरोपी सतेंद्र कैद हुआ था। ये बेहद अहम सुराग था। इधर पुलिस ने अमित के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकाली तो उसमें सुबह 11 बजे व दोपहर 1:30 बजे एक नंबर आई कॉल संदिग्ध मिली। इस नंबर पर लगातार सतेंद्र से बातचीत हुई थी। इसी से कड़ियां जुड़ती गईं। क्योंकि वो नंबर बृजेंद्र का था। पुलिस बृजेंद्र व सतेंद्र तक पहुंची। जिससे पूरी घटना खुली और फिर नसीरुद्दीन को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed