{"_id":"65678670728ecfbdd50a6193","slug":"lucknow-news-akhilesh-yadav-said-what-is-the-point-in-bringing-supplementary-budget-in-a-four-day-session-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, चार दिन के सत्र में अनुपूरक बजट लाने का क्या औचित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, चार दिन के सत्र में अनुपूरक बजट लाने का क्या औचित्य
Thu, 30 Nov 2023 06:08 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 30 Nov 2023 06:08 AM IST
सार
विधान भवन में पत्रकारों से रूबरू अखिलेश यादव ने कहा कि यह अजीब बात है कि समाजवादी पार्टी सन् 2017 से सरकार से बाहर है। जवाब इनको देना चाहिए पर आज भी यह सवाल समाजवादी पार्टी से कर रहे हैं।
विज्ञापन
akhilesh yadav
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार में सिर्फ चार दिन के सत्र और विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश करने की आलोचना करते हुए कहा कि यह सरकार जनता के सवाल उठाने पर रोक लगाना चाहती है। विपक्ष के सवालों से बचना चाहती है। उन्होंने कहा कि जब सरकार पिछले बजट की धनराशि ही खर्च नहीं कर पा रही है तो फिर अनुपूरक बजट लाने की क्या जरूरत थी।
विज्ञापन
विधान भवन में पत्रकारों से रूबरू अखिलेश यादव ने कहा कि यह अजीब बात है कि समाजवादी पार्टी सन् 2017 से सरकार से बाहर है। जवाब इनको देना चाहिए पर आज भी यह सवाल समाजवादी पार्टी से कर रहे हैं। अखिलेश ने कहा पूरे उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था खराब है चाहे वह जिला अस्पताल हो या पीएसी या सीएससी हो या फिर मेडिकल कॉलेज हो।
विज्ञापन
सरकार जानबूझकर कर सरकारी अस्पतालों को खत्म कर रही है ताकि प्राइवेट नर्सिंग होम को बढ़ावा मिले। आरोप लगाया कि सरकार प्राइवेट अस्पतालों को बढ़ावा देना चाहती है।अखिलेश ने कहा कि अस्पतालों में दवाओं की कमी है। भाजपा के एक पूर्व सांसद अपने पौत्र को पीजीआई में इलाज के लिए लाये थे। पीजीआई में इलाज नहीं मिला। उन्होंने कहा आप राजधानी लखनऊ में कहीं चले जाइए। इमरजेंसी में आपको एडमिशन नहीं मिलेगा।
विज्ञापन