{"_id":"6457d07dbf9b0b6e3f07b703","slug":"lucknow-news-akhilesh-yadav-said-the-role-of-socialists-will-be-important-in-removing-bjp-from-power-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा को सत्ता से हटाने में समाजवादियों की भूमिका होगी अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा को सत्ता से हटाने में समाजवादियों की भूमिका होगी अहम
Sun, 07 May 2023 09:53 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 07 May 2023 09:53 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि भाजपा राज में महंगाई, भ्रष्टाचार और अन्याय चरम पर है। लोग परेशान है। समाज का हर वर्ग भाजपा से क्षुब्ध हैं। भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए अब समाजवादियों की भूमिका भी रहेगी।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने तीन दिवसीय कर्नाटक दौरे के अंतिम दिन रविवार को शिमोगा के सोहराब तालुका में रोड-शो के अलावा एक जनसभा को भी सम्बोधित किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा राज में महंगाई, भ्रष्टाचार और अन्याय चरम पर है। लोग परेशान है। समाज का हर वर्ग भाजपा से क्षुब्ध हैं। भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए अब समाजवादियों की भूमिका भी रहेगी। जनता ने भी बदलाव के लिए अपना मन पूरी तरह से बना लिया है। उन्होंने यहां दो टूक शब्दों में कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के पतन की कहानी कर्नाटक लिख चुका है। यहां परिवर्तन होकर रहेगा।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष ने कहां कि भाजपा ने हमेशा मौका परस्ती की है जबकि समाजवादी पार्टी ने नैतिकता और मूल्यों की रक्षा के लिए कार्य किया है ।जो ताजा सर्वे आए हैं उनसे कर्नाटक में भाजपा के कामकाज को 50 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने बुरा बताया है और मात्र 29 प्रतिशत लोग संतुष्ट हैं। जनता के बीच चुनाव में बेरोजगारी, विकास और खेती मुख्य मुद्दे बनकर उभर रहे हैं।
विज्ञापन
सोमवार को अलीगढ़ व मेरठ रहेंगे अखिलेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 8 मई को अलीगढ़ और मेरठ में महापौर पद के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे। इस दौरान वह रोड शो भी करेंगे। इसी तरह 9 मई को कानपुर में रोड शो करेंगे।