फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Akhilesh Yadav said, the real character of BJP is against promises

Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, वादाखिलाफी ही भाजपा का असली चरित्र

Fri, 09 Sep 2022 06:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 09 Sep 2022 06:40 PM IST
सार

अखिलेश ने कहा कि चुनाव के समय मुख्यमंत्री ने किसानों से मुफ्त सिंचाई का वादा किया था लेकिन सत्ता में आते ही सरकार अपने वादे से मुकर गई। प्रदेश में सूखे की छाया मंडरा रही है। किसानों को मुआवजा देने की जगह सरकार अभी तक सर्वे का ड्रामा कर रही है।

विज्ञापन
Lucknow News : Akhilesh Yadav said, the real character of BJP is against promises
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि वादाखिलाफी ही भाजपा का वास्तविक चरित्र है। जनता को धोखे में रखने के लिए नए-नए वादों और जुमलों में भाजपा निपुण है। उसकी इन हरकतों से जनता तंग आ चुकी है।

विज्ञापन


अखिलेश ने बयान जारी किया कि चुनाव के समय मुख्यमंत्री ने किसानों से मुफ्त सिंचाई का वादा किया था लेकिन सत्ता में आते ही सरकार अपने वादे से मुकर गई। प्रदेश में सूखे की छाया मंडरा रही है। किसानों को मुआवजा देने की जगह सरकार अभी तक सर्वे का ड्रामा कर रही है। किसानों की आय 2022 तक दुगनी करने का वादा भी नहीं निभाया। चुनाव के समय किसानों को सम्माननिधि दी गई थी अब उनसे वसूली हो रही है।
विज्ञापन


नागरिकों के खाते में 15-15 लाख रुपए जमा कराने का दावा प्रधानमंत्री ने किया था लेकिन एक रुपया भी किसी के खाते में कभी नहीं आया। नोटबंदी करके कालाधन, भ्रष्टाचार और आतंकवाद समाप्त करने का भरोसा दिलाया गया था। इनमें से कुछ भी नहीं समाप्त हुआ बल्कि और बढ़ गया है। सवा सौ करोड़ रुपए खर्च कर दिए पर आगरा में यमुना साफ नहीं हुई। ताज महल के पीछे दशहरा घाट पर पहले से 13 गुना ज्यादा गंदगी है। प्रधानमंत्री गंगा को अविरल, निर्मल बनाने की बहुत चर्चा करते रहे हैं पर आज भी क्या गंगा निर्मल हो पाई?  ‘नमामि गंगे योजना‘ के नाम पर भाजपा सरकार ने सिर्फ प्रचार और घोटाला किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर में बुधवार को डेढ़ घंटे में एक करोड़ लीटर गंदा पानी गंगा में गिरा। जीवन दायिनी गंगा की ऐसी दुर्दशा अत्यंत पीड़ा दायक है। गोमती नदी में नालों का पानी बह रहा है। जलकुंभी और गंदगी से गोमती नदी का जल अब आचमन योग्य भी नहीं रह गया है। सबसे बड़ा छल तो नौजवानों के साथ किया। दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया पर एक लाख को भी नौकरी नहीं दी। परीक्षाओं में धांधली आम बात हो गई है। भाजपा सरकार की रुचि संविदा और आउट सोर्स के धंधे को बढ़ावा देकर युवाओं को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed