फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Akhilesh Yadav said, SP will defeat NDA by uniting PDA

Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, पीडीए को एकजुट कर एनडीए को हराएगी सपा

Tue, 30 Jan 2024 11:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 30 Jan 2024 11:21 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव देश के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। समाजवादी पार्टी पीडीए को एकजुट करके भाजपा के एनडीए गठबंधन को हराएगी।

विज्ञापन
Lucknow News: Akhilesh Yadav said, SP will defeat NDA by uniting PDA
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव देश के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। समाजवादी पार्टी पीडीए को एकजुट करके भाजपा के एनडीए गठबंधन को हराएगी। अखिलेश यादव मंगलवार को प्रदेश मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि हर समाजवादी कार्यकर्ता और पदाधिकारी को मतदान से लेकर वोट गिनवाने तक सतर्कता बरतनी है। बूथ स्तर तक जुटना है। इस बार दिन रात एक कर देना है और हर हालत में जीत हासिल करना है। भाजपा की पैसे की ताकत जनता के सामने टिक नहीं पाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा आरक्षण को साजिशन खत्म करना चाहती है। वह संविधान को भी बदलना चाहती है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी भूमाफिया है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है। पूंजीपतियों का 10 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया गया, जबकि किसानों और गरीबों का कर्ज माफ नहीं हो रहा है।समाजवादी पार्टी का लक्ष्य जनसामान्य के जीवन को बेहतर बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में शहीद दिवस के रूप में सादगी से मनाई गई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


प्रदेश में जगह-जगह लगाईं पीडीए पंचायतें
सपा ने प्रदेश में जगह-जगह पीडीए पखवाड़े के तहत कार्यक्रम आयोजित किए। सपा पिछड़ा वर्ग के प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने कहा कि यूपी की योगी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाकर सत्ता की कुर्सी हासिल करने वाली सरकार का मुखौटा उजागर हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed