{"_id":"659d5c4234d34824ab00ea29","slug":"lucknow-news-akhilesh-yadav-said-everyone-has-their-own-god-our-aim-is-to-remove-inequality-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, सबके अपने-अपने भगवान हैं, हमारा लक्ष्य गैर बराबरी दूर करना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, सबके अपने-अपने भगवान हैं, हमारा लक्ष्य गैर बराबरी दूर करना
Tue, 09 Jan 2024 08:16 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 09 Jan 2024 08:16 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सबके अपने-अपने भगवान हैं। हमारा भगवान तो डीए यानी पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक हैं। उन्होंने भाजपा सरकार को अल्पसंख्यक विरोधी बताया। साथ ही कहा कि हमारा काम धार्मिक मुद्दों पर बात करना नहीं है, बल्कि समाज में व्याप्त गैर बराबरी दूर करना हमारा लक्ष्य है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अखिलेश यादव मंगलवार को सपा कार्यालय पर विधायकों व वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे नेताओं की बैठक के दौरान मीडिया से बात कर रहे थे। अखिलेश से यह पूछे जाने पर कई साधु-संत और शंकराचार्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर अलग-अलग बातें कर रहे हैं, उनका जवाब था कि हमारा काम धर्म का नहीं है, हमारा रास्ता गैर बराबरी दूर करने का है। हमारा रास्ता वही है जो बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, और डॉ. राममनोहर लोहिया था। जिस पर नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने चलकर हम लोगों को संघर्ष करना सिखाया।
विज्ञापन
बिलकिस बानो के प्रकरण पर अखिलेश ने कहा कि हमे बीजेपी पर भरोसा नहीं है, लेकिन न्यायालय पर पूरा भरोसा है। सरकार ने जिन लोगों पर फर्जी मुकदमे लगाकर जेल भेजा है, उन सबको न्याय मिलेगा। अमेठी और रायबरेली की लोकसभा सीटों पर तैयारी पर सपा प्रमुख ने कहा कि हमारे विधायकों ने सुझाव दिए हैं, जिस पर हम लोग काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि बैठक में विधायकों और प्रत्याशियों ने अपने सुझाव दिए हैं और भरोसा दिलाया है कि लोकसभा चुनाव में जो भी पार्टी का प्रत्याशी होगा, उसे अपने-अपने क्षेत्र में 2022 के चुनाव से ज्यादा वोट दिलाकर जिताने का काम करेंगे। दिल्ली में सीटों के बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन की बैठक पर कहा कि हमारी तरफ से सुझाव दिए जाएंगे और उनसे सुझाव लिए जाएंगे।
विज्ञापन
वीएचपी के निमंत्रण पर बोले अखिलेश, एक-दूसरे को जानने वाले ही देते हैं निमंत्रण
विश्व हिंदू परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष आलोक कुमार के उन्हें निमंत्रण देने के बयान पर अखिलेश यादव ने कहा, मैं उनको (आलोक कुमार ) नहीं जानता हूं। निमंत्रण वह देते हैं, जो एक दूसरे को जानते हैं। मेरी कभी उनसे कोई मुलाकात नहीं हुई। जिसका परिचय एक-दूसरे का होता है, वही एक-दूसरे को ''व्यवहार'' देते हैं। दरअसल, विश्व हिंदू परिषद की ओर से आलोक कुमार सपा प्रमुख अखिलेश यादव को निमंत्रण देने गए थे।
मेट्रो बराबर उपलब्धि भाजपा की किसी योजना की नहीं
अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादियों ने मेट्रो हर शहर में दी। 2017 से अभी तक 8.4 करोड़ लोगों ने मेट्रो में सफर किया है। इतनी बड़ी उपलब्धि भाजपा की किसी योजना की नहीं होगी।
जिसे सुरक्षा की जरूरत, तत्काल उपलब्ध कराई जाए
अखिलेश ने कहा कि सरकार हमारे विधायकों की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। पहले जिन्हें सुरक्षा मिली थी, उसे भी वापस ले ली गई। हमारी मांग है कि किसी भी पार्टी का नेता अगर उसे सुरक्षा की आवश्यकता है, तो उसे तत्काल सुरक्षा मिलनी चाहिए।