फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Akhilesh Yadav said, Congress stopped caste census after independence

Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, आजादी के बाद कांग्रेस ने रोकी जातीय जनगणना

Sat, 11 Nov 2023 07:59 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 11 Nov 2023 07:59 AM IST
सार

सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। समाजवादी पार्टी को मध्य प्रदेश में जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। समाजवादी पार्टी की विचारधारा भाजपा-कांग्रेस से अलग है।

विज्ञापन
Lucknow News: Akhilesh Yadav said, Congress stopped caste census after independence
डिंपल यादव और अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। समाजवादी पार्टी को मध्य प्रदेश में जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। समाजवादी पार्टी की विचारधारा भाजपा-कांग्रेस से अलग है।

विज्ञापन


अखिलेश ने ये बातें मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान की। उन्होंने कहा कि पिछड़े, दलित और अल्संख्यकों की ताकत देखकर अब कांग्रेस भी जातीय जनगणना और सामाजिक न्याय की बात कर रही है। इसी कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद जातीय जनगणना रोकी थी। समाजवादी पार्टी वंचित वर्ग की आवाज बनेगी। मध्य प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाएगी।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में डिम्पल यादव ने किया चुनाव प्रचार
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की सांसद डिम्पल यादव ने मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में रोड-शो कर पार्टी प्रत्याशी मिनी यादव और निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी मीरा दीपक यादव के पक्ष में रोड-शो किया। रोडशो में डिम्पल यादव ने कहा कि यह सरकार महिलाओं के अधिकारों को छीन रही है। भाजपा महिलाओं को धोखा दे रही है। भाजपा सरकार में महिला अपराध चरम पर है। स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद खराब है। बहन-बेटियों को शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाएं नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नौजवानों और बच्चों का भविष्य खत्म कर रही है। लम्बे समय से मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है लेकिन नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है। केन्द्र में दस साल और मध्य प्रदेश में 20 साल से भाजपा सरकार है लेकिन किसानों की आय दुगनी नहीं हुई। भाजपा ने जनता की उम्मीदों और भरोसे को तोड़ा है। डिम्पल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की ताकत बढ़ेगी तो गरीबों, किसानों, नौजवानों, महिलाओं, आदिवासियों के हित में काम होगा। मध्य प्रदेश का विकास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed