फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Akhilesh Yadav said, BJP government has no control over the law and order of the state

Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भाजपा सरकार का नियंत्रण नहीं

Fri, 15 Sep 2023 09:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 15 Sep 2023 09:42 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार का उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर नियंत्रण नही रह गया है। प्रदेश में दिनदहाड़े हत्या, लूट, डकैती की घटनाएं हो रही हैं। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम कर दिया है।
 

विज्ञापन
Lucknow News: Akhilesh Yadav said, BJP government has no control over the law and order of the state
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार का उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर नियंत्रण नही रह गया है। प्रदेश में दिनदहाड़े हत्या, लूट, डकैती की घटनाएं हो रही हैं। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम कर दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कौशाम्बी में दबंगो ने गर्भवती बेटी, दामाद, ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी। सरधना में एलएलबी के एक छात्र को गोली मार दी गई। सीतापुर में बड़ागांव चौकी के एक गांव में युवती से दुष्कर्म किया गया। मैनपुरी में छह वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म की घटना मन को विचलित करती है। मंगलवार को दिनदहाड़े मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र में लुटेरों ने एक्सिस बैंक में रुपये जमा करने आए तीन कैशवेन कर्मचारियों को गोली मारी। गार्ड की हत्या कर 35 लाख रूपये लूट लिए। इसी तरह मंगलवार को ही प्रयागराज के सिविल लाइन्स क्षेत्र में बदमाशों ने एक अस्पताल के एकाउन्टेन्ट से सात लाख रूपये लूट लिए। अपराधियों ने प्रतापगढ़ जिले में भी कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए डेढ़ लाख रूपये की लूट की। गुरुवार को लखनऊ में निरालानगर में गल्ला व्यापारी के मुनीम से 3.50 लाख रुपये लूट लिए गए। अखिलेश यादव ने कहा कि पूरा प्रदेश अपराधियों के तांडव से दहशत में है। बीते दिनों आगरा में व्यापारी मनु अग्रवाल की हत्या हो गयी। वाराणसी में बीते रविवार पुलिस फोर्स में भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र की दबंगों नें लाठी डंडों और राड से पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


कानपुर और आजमगढ़ जाएगा सपा प्रतिनिधिमंडल
समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल सोमवार को कानपुर जायेगा। आरोप है कि थाना चकेरी के किसान बाबू सिंह यादव की जमीन भाजपा नेता ने धोखे से अपने नाम कराकर बेच दी थी जिससे आहत होकर उन्होंने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रतिनिधिमण्डल शोकाकुल परिवार से मिलेगा। इसमें पूर्व सांसद राजाराम पाल, बृजेश कठेरिया विधायक, अमिताभ बाजपेयी विधायक, मोहम्मद हसन रूमी विधायक, पं ओमप्रकाश मिश्रा, नीलम रोमिला सिंह, फतेह बहादुर सिंह, प्रवीण सिंह यादव और योगेन्द्र कुशवाहा होंगे। एक अन्य प्रतिनिधिमंडल सोमवार को ही आजमगढ़ जायेगा। वहां ग्राम पाण्डेय का पूरा (लखमीपुर रोहुआर) निवासी अभिमन्यु मौर्य और उनकी पत्नी को दबंगों से चाकू से गोद दिया था। जिसमें पत्नी की मौत हो गई थी। शोकाकुल परिवार से प्रतिनिधिमण्डल में शामिल लालजी वर्मा राष्ट्रीय महासचिव, राजेश कुशवाहा राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी, दुर्गा प्रसाद यादव विधायक, नफीस अहमद विधायक, बेचई सरोज विधायक, डा एचएन सिंह पटेल विधायक, अखिलेश यादव विधायक, हवलदार यादव, शिव सागर यादव और करूणाकान्त मौर्या रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed