{"_id":"63399f8f54cea2204138b4a8","slug":"lucknow-news-akhilesh-said-self-reliance-can-be-made-through-village-industries-questions-raised-on-5g","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, ग्रामोद्योग के जरिए बन सकते हैं स्वावलंबी, 5G पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, ग्रामोद्योग के जरिए बन सकते हैं स्वावलंबी, 5G पर उठाए सवाल
Mon, 03 Oct 2022 09:30 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 03 Oct 2022 09:30 AM IST
सार
समाजवादी पार्टी नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुट गई है। सभी नगर निगम प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने- अपने जिलों में जाएं और चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करें। नगर कमेटी भंग होने की वजह से हर जगह तीन सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी, जो वार्ड सदस्य पद केतीन-तीन उम्मीदवारों का चयन करेगी।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि महात्मा गांधी ने सेवा का रास्ता दिखाया और बताया कि इच्छा शक्ति हो तो कुछ भी पाया जा सकता है । भारत के लोगों को खास कर ग्रामीण भारत को जगाया। राष्ट्रपिता बापू ने कहा था कि जब तक हम खादी और ग्रामोद्योग को बढ़ावा नहीं देंगे तब तक स्वावलंबी नहीं बन सकते है।
विज्ञापन
गांधी जयंती पर हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम पहुंचे सपा अध्यक्ष ने चरखा चलाया और बधाई दी। उन्होंने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह) इसी आश्रम में उन्हें लेकर आए। इसी खादी आश्रम से कुर्ता पहनने का मौका दिया। तब से आज तक कोई दूसरा कपड़ा नहीं पहना। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 5 जी पर पलटवार करते हुए कहा कि जिन कंपनियों ने 5 जी लांच किया है उस कंपनी में गांवों के कितने लोगों को रोजगार मिलेगा? आज जिन कंपनियों को 5 जी का लगाने का मौका दिया गया वो कंपनी पहले से ही मुनाफे पर है। उन्होंने मांग की कि खादी ग्रामोद्योग को बढ़ावा दिया जाए । समाजवादी सरकार में 4 जी सेवा में सुविधा के लिए वाई फाई मुफ्त थी। आज जिन कंपनियों ने 5जी लांच किया है उसका मुनाफा किसको मिलेगा? क्या आज ग्राहकों को भी फ्री वाई फाई की सुविधा उपलब्ध होगी?
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वर्तमान टेक्नोलॉजी और खादी के बीच तालमेल स्थापित किया जाना उचित होगा। अब समाजवादी सरकार नहीं है, लेकिन समाजवादी लोग सदन में सरकार ग्रामोद्योग की याद दिलाते रहेंगे। इसे ज्यादा से ज्यादा छूट मिले इसके लिए सरकार को बताते रहेंगे। कानपुर की घटना पर दुख जताते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में टैक्टर का इस्तेमाल करते है । यूपी की कई जगह में घटनाएं हुई। उन्होंने लोगों से अपील की कि जब टैक्टर से चले तो स्पीड कम रहे। सपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की मांग है कि कानपुर में हुई घटना में मृतक परिवारों को 50 50 लाख की आर्थिक मदद करें। इस दौरान गांधी आश्रम के प्रमुख रामेश्वर नाथ मिश्र, राजेंद्र चौधरी, पवहारी तिवारी, अनुराग मिश्र, अरमान खां डॉ0 रमेश दीक्षित, रामवृक्ष यादव, विकास यादव, मनीष सिंह, सुशील दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुटी सपा
समाजवादी पार्टी नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुट गई है। सभी नगर निगम प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने- अपने जिलों में जाएं और चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करें। नगर कमेटी भंग होने की वजह से हर जगह तीन सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी, जो वार्ड सदस्य पद केतीन-तीन उम्मीदवारों का चयन करेगी।
सपा में राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष चुने जा चुके हैं, लेकिन अभी तक अन्य कमेटियों का गठन नहीं किया गया है। नगर निगम चुनाव को देखते हुए पार्टी की ओर से दो माह पहले प्रभारी नियुक्त किए गए थे। खास बात यह है कि हर नगर निगम में दो से तीन विधायकों को प्रभारी नियुक्त किया गया है। ये प्रभारी संबंधित जिलों के बजाय दूसरे जिलों के हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव पूरा होने केबाद अब पार्टी फिर से नगर निगम चुनाव पर फोकस कर रही है।
सभी नगर निगम प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि जिलों में जाकर वहां के पदाधिकारियों से बातचीत करें। नगर नियम के हर वार्ड में तीन- तीन प्रत्याशी का चयन करें। इसके लिए स्थानीय स्तर पर भी तीन सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी संभावित उम्मीदवारों का चयन करेंगी। फिर प्रभारी बनाए गए विधायकों के सामने उनके नामों पर चर्चा होगी। इन तीनों नाम को संबंधित वार्ड में प्रत्याशी बनाने की वजह पर चर्चा होगी। फिर मेरिट के हिसाब से उम्मीदवार तय किए जाएंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनाव को पार्टी पूरी सक्रियता से लड़ेगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।