लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Akhilesh retaliates on Brajesh Pathak's allegation

Lucknow : ब्रजेश पाठक के आरोप पर अखिलेश का पलटवार, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष के निधन पर शोक जताया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 10 Mar 2023 12:04 AM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने होली पर प्रदेशवासियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया करने और समाजवादी पार्टी को जिताकर लोकतंत्र बचाने का संकल्प लें।

Lucknow News: Akhilesh retaliates on Brajesh Pathak's allegation
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्विटर के जरिए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर पलटवार किया है। पहले पार्टी के मीडियासेल से ट्वीट किया गया। फिर इसे अखिलेश यादव ने रीट्वीट किया।



उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बृहस्पतिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। सपा के ट्विटर हैंडल से इस पर पलटवार करते हुए लिखा गया कि यूपी सरकार में भ्रष्ट व घूसखोर मंत्री सपा पर इल्जाम लगा रहे हैं। जबकि स्वास्थ्य मंत्रित्वकाल में अस्पतालों में दवाएं, स्ट्रेचर, व्हील चेयर, बेड नहीं मिल रहे हैं। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है। ये वसूली के लिए दौरा करते हैं। इनके विभाग में जमकर भ्रष्टाचार चल रहा है। ये जिलों के दौरे कर नायक की नौटकी करते हैं। अखिलेश ने इस ट्वीट को रीट्वीट किया है।


निधन पर जताया शोक
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं किछौछा शरीफ के सज्जादानशीन सैय्यद फखरुद्दीन अशरफ के निधन पर शोक जताया है। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अपर्ति की है। इसी तरह प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री रणजीत सिंह जूदेव के निधन पर श्रद्धांजलि दी है। 

लोकसभा में होगा भाजपा का सफाया
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने होली पर प्रदेशवासियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया करने और समाजवादी पार्टी को जिताकर लोकतंत्र बचाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं को खत्म करने का लगातार प्रयास कर रही हैं। ऐसे में लोगों को सजग होना होगा। उन्होंने सैफई में मुलायम सिंह यादव की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि नेताजी की पावन स्मृतियां हमारे हृदय में सदैव जीवंत रहेगी। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं, छात्रों, महिलाओं सहित अन्य लोगों से मुलाकात करते हुए कहा कि पार्टी नए सिरे से आंदोलन की शुरुआत करेगी। इस दौरान मौजूद युवाओं ने संघर्ष में साथ देने का वायदा दोहराया।

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी सपा
समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। सभी विधायकों को क्षेत्र में रहने का निर्देश दिया गया है। प्रदेश में शुरू हो रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम पर भी फोकस करने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जिलेवार दौरा शुरू करेंगे।

समाजवादी पार्टी ने सभी लोकसभा सीटें पर सहयोगियों के साथ चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अभी किसी नए दल से गठबंधन से इनकार कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी के सभी विधायकों को क्षेत्र में रहने, लोगों की समस्याएं सुनने और क्षेत्र में बैठक करके भाजपा सरकार के जनविरोधी कार्यों को गिनाने का निर्देश दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम पर निगाह रखने के लिए कहा है। उन्होंने विधायकों के साथ निवर्तमान जिलाध्यक्ष को मतदाता सूची में नाम जोड़वाने, गलत नाम कटवाने के लिए कहा है। इसके लिए जिला स्तर पर कमेटी भी बनाने का विकल्प लिया है। ताकि निरंतर निगरानी होती रहे।
विज्ञापन

कोलकाता के बाद शुरू होगा दौरा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 11 मार्च को गुजरात दौरे पर जा सकते हैं। गुजरात विधानसभा में सपा एक विधायक भेजने में कामयाब रही है। ऐसे में वह वहां आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने जाएंगे। इसके बाद 17 से 19 तक कोलकाता में हो रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेंगे। वहां से लौटने के बाद वह जिलेवार दौरे पर निकलेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed