फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Airlines booking tickets for canceled flights, runway will remain closed from February 23

Lucknow News : कैंसिल फ्लाइटों में टिकट बुक कर रहीं एयरलाइंस, 23 फरवरी से बंद रहेगा रनवे

Fri, 27 Jan 2023 07:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 27 Jan 2023 07:22 PM IST
सार

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रनवे की मरम्मत के लिए फरवरी में काम कराया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए 23 फरवरी से रनवे रात 9.30 बजे से सुबह छह बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान सारी उड़ानें कैंसिल रहेंगी।

विज्ञापन
Lucknow News: Airlines booking tickets for canceled flights, runway will remain closed from February 23
लखनऊ एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निखिल पांडेय को एक निजी कार्य से छह मार्च में त्रिवेंद्रम जाना है। उन्होंने इंडिगो की फ्लाइट 6ई-6354 से टिकट बुक कराई। उन्हें रात 10.55 बजे की कनेक्टिंग फ्लाइट मिली, जिसक लिए उन्होंने 6697 रुपये का भुगतान किया। फ्लाइट टिकट बुक कराने के बाद जब उन्होंने अखबारों में यह खबर पढ़ी कि अमौसी एयरपोर्ट पर फरवरी से तीन महीने के लिए रात में एयरपोर्ट बंद रहेगा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने मामले की शिकायत एयरलाइन से की। निखिल पांडेय अकेले ऐसे यात्री नहीं हैं जो एयरलाइंस की लापरवाही से परेशान हैं। ऐसे यात्रियों की लंबी फेहरिस्त है और इसमें नए यात्रियों के नाम भी जुड़ते जा रहे हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रनवे की मरम्मत के लिए फरवरी में काम कराया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए 23 फरवरी से रनवे रात 9.30 बजे से सुबह छह बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान सारी उड़ानें कैंसिल रहेंगी। मेंटेनेंस का कार्य 11 जुलाई तक चलेगा। इससे तीन महीने के लिए रात की उड़ानों को कैंसिल किया गया है। रात में अमौसी एयरपोर्ट से 17 फ्लाइटों की आवाजाही है। ऐसे में अब जब रनवे स्ट्रिप बंद रहेगी और फ्लाइटें कैंसिल हैं तो इन निरस्त उड़ानों में टिकट बुक कर एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है।
विज्ञापन


निखिल ने बताया कि अब अगर वह खुद टिकट कैंसिल करते हैं तो उनका पैसा भी कटेगा। इसी तरह शुभांकर सिंह ने इंडिगो की ही लखनऊ से मुंबई की फ्लाइट 6ई-6233 का टिकट बुक कराया। फ्लाइट रात 10.10 बजे अमौसी से उड़ान भरती है और सुबह सवा सात बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचती है। छह हजार रुपये में टिकट मिला, लेकिन सवाल यह है कि जब फ्लाइट ही उपरोक्त तारीख में निरस्त रहेगी तो यात्री कैसे जाएंगे। हालांकि, इस बाबत एयरलाइन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आधिकारिक तौर पर उन्हें रनवे मेंटेनेंस व फ्लाइट कैंसिलेशन की जानकारी नहीं मिली है। इससे दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियाद से शव आने में देरी, परिजन परेशान
फ्लाईनस एयरलाइन में रियाद से दो शवों की बुकिंग लखनऊ के लिए कराई गई, लेकिन उनके लखनऊ पहुंचने में हुई देरी पर यात्री नाराज हो गए। रियाद निवासी अनीस ने बताया कि दो शवों को रियाद से लखनऊ लाया जाना था। इसके लिए फ्लाइट संख्या एक्सवाई-333 से गत 24 जनवरी को बुकिंग कराई गई, लेकिन शवों के आने में देरी हुई। इससे परिजन परेशान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed