{"_id":"6480e3a9071bb736b105e433","slug":"lucknow-news-aircraft-engine-malfunction-passengers-stranded-on-the-way-the-plane-reached-lucknow-from-pune-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : विमान के इंजन में आई खराबी, रास्ते में फंसे यात्री, पुणे से लखनऊ पहुंचे विमान को जाना था दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : विमान के इंजन में आई खराबी, रास्ते में फंसे यात्री, पुणे से लखनऊ पहुंचे विमान को जाना था दिल्ली
Thu, 08 Jun 2023 01:38 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 08 Jun 2023 01:38 AM IST
सार
एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया कि एयर एशिया का विमान नंबर आई 5-330 शाम को 7:30 बजे के करीब पुणे से आकर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। विमान को कुछ ही देर के बाद दिल्ली के लिए उड़ान भरना था। रात में ही इसे फिर पुणे पहुंचना था।
विज्ञापन
अमौसी एयरपोर्ट
विस्तार
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को पुणे से आए एयर एशिया के विमान के इंजन में खराबी होने की वजह से यात्री लखनऊ में फंस गए। इस विमान को लखनऊ से दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी। एयरलाइंस कंपनी ने यात्रियों को टिकट कैंसिल करने और रीशेड्यूलिंग का विकल्प दिया है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया कि एयर एशिया का विमान नंबर आई 5-330 शाम को 7:30 बजे के करीब पुणे से आकर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। विमान को कुछ ही देर के बाद दिल्ली के लिए उड़ान भरना था। रात में ही इसे फिर पुणे पहुंचना था।
विज्ञापन
अमौसी एयरपोर्ट पर विमान के इंजन के पास कुछ तेल जैसा टपकता दिखाई दिया। जांच करने पर इंजीनियरों ने हाइड्रोलिक पाइप फटने की बात कही। इसके बाद विमान में सवार 27 यात्रियों को एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। लखनऊ से सवार होने वाले 20 यात्रियों को भी टिकट कैंसिलेशन और रीशेड्यूलिंग का ऑप्शन दिया गया। इसके चलते यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन