फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: After the release of PET 2022 result, now 14 thousand vacancies will come out soon

Lucknow News : पीईटी 2022 का परिणाम जारी होने के बाद अब जल्द निकलेगी 14 हजार भर्तियां

Thu, 26 Jan 2023 04:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 26 Jan 2023 04:19 PM IST
सार

परिणाम जारी होने के बाद अब आयोग की ओर से विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक के पांच हजार, कृषि प्राविधिक के 3500, गन्ना पर्यवेक्षक के 951, ग्राम पंचायत अधिकारी के 2500 और ग्राम विकास अधिकारी के 2100 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी।

विज्ञापन
Lucknow News: After the release of PET 2022 result, now 14 thousand vacancies will come out soon
Government Job - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उप्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न सरकारी विभागों में समूह ‘ग’ की भर्तियों के लिए आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2022) का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने स्कोर कार्ड आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। स्कोर कार्ड 24 जनवरी, 2024 तक मान्य होगा। 

विज्ञापन


परिणाम जारी होने के बाद अब आयोग की ओर से विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक के पांच हजार, कृषि प्राविधिक के 3500, गन्ना पर्यवेक्षक के 951, ग्राम पंचायत अधिकारी के 2500 और ग्राम विकास अधिकारी के 2100 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। पीईटी-2022 के लिए 37,58,209 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 15-16 अक्तूबर को चार पालियों में आयोजित परीक्षा में 25,23,478 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। 
विज्ञापन


आयोग के सचिव अवनीश कुमार सक्सेना ने बताया कि ओएमआर शीट में प्रश्न पुस्तिका संख्या अंकित नहीं करने या त्रुटिपूर्ण संख्या अंकित करने पर 194 अभ्यर्थियों का स्कोर निरस्त किया है। 497 अभ्यर्थियों को केंद्र अधीक्षक की ओर से औपबंधिक प्रवेश दिया गया था। उनके परीक्षा परिणाम में उनकी उपस्थिति को प्राविधिक अनुमति अंकित करते हुए परिणाम जारी किया है। 22 अभ्यर्थियों का परिणाम जांच के अधीन प्रकाशित किया गया है। उनके स्कोर कार्ड में जांच अधीन अंकित किया है। उन्होंने बताया कि 21 अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का उपयोग करते पाए गए थे। उनके स्कोर कार्ड में अनुचित अंकित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार का दावा है कि पीईटी-2022 विश्व की किसी भी भर्ती संस्था की ओर से आयोजित की जाने वाली अब तक की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed