{"_id":"633dbd3c06453473203019df","slug":"lucknow-news-administrative-officer-for-demanding-bribe-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: रिश्वत मांगने वाले प्रशासनिक अधिकारी को किया निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: रिश्वत मांगने वाले प्रशासनिक अधिकारी को किया निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई
Wed, 05 Oct 2022 10:52 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 05 Oct 2022 10:52 PM IST
सार
बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें प्रशासनिक अधिकारी गिरजेशवर मणि त्रिपाठी बिल भुगतान के लिए 10 हजार रूपए मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय देवरिया में क्षय रोग अनुभाग में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी गिरजेशवर मणि त्रिपाठी को बुधवार देर रात निलंबित कर दिया गया है। उन्हें अपर निदेशक कार्यालय बस्ती से संबद्ध किया गया है। उनके खिलाफ जांच कमेटी गठित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें प्रशासनिक अधिकारी गिरजेशवर मणि त्रिपाठी बिल भुगतान के लिए 10 हजार रूपए मांग कर रहे हैं। वीडियो में वह बता रहे हैं कि पूरा पैसा उच्चाधिकारियों को भी देना पड़ता है। सभी का हिस्सा बना हुआ है। जब तक पूरा पैसा नहीं मिलेगा तब तक बिल भुगतान नहीं किया जा सकता। इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई। निदेशक प्रशासन डॉ राजा गणपति ने पूरे मामले में सीएमओ से रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन
सीएमओ की रिपोर्ट मिलने के बाद बुधवार देर रात आरोपी प्रशासनिक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। निदेशक प्रशासन ने बताया कि वीडियो की वास्तविक स्थिति की भी जांच की जा रही है। यह वीडियो कब का है अभी यह साफ नहीं हो पाया है लेकिन उसमें प्रशासनिक अधिकारी का चेहरा और आवाज साफ सुनाई पड़ रही है। इस आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। अग्रिम कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन