फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: A young man leaving his friend and going home was surrounded and shot, serious

Lucknow News : दोस्त को छोड़कर घर जा रहे युवक को घेरकर मारी गोली, ट्रामा सेंटर में भर्ती, तीन के खिलाफ केस

Fri, 13 Oct 2023 04:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 13 Oct 2023 04:18 PM IST
सार

लखनऊ में ठाकुरगंज इलाके में बृहस्पतिवार देर रात अवैध संबंध के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। आरोपियों ने युवक को घेरकर रोका और फिर गोली मारी। गोली युवक की पीठ के पास लगी।

विज्ञापन
Lucknow News: A young man leaving his friend and going home was surrounded and shot, serious
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ में ठाकुरगंज इलाके में बृहस्पतिवार देर रात अवैध संबंध के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। आरोपियों ने युवक को घेरकर रोका और फिर गोली मारी। गोली युवक की पीठ के पास लगी। उसको इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की पत्नी ने तीन लोगों के खिलाफ ठाकुरगंज थाने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


दुबग्गा के मल्हपुर इलाके में शानू रस्तोगी उर्फ हिमांशु 38 अपने परिवार संग रहते हैं। वह प्राइवेट नौकरी करते हैं। बृहस्पतिवार रात 12.30 बजे वह अपने एक दोस्त को उसके घर छोड़कर बाइक से वापस घर जा रहे थे। हरिनगर चौराहे स्थित चेतना पब्लिक स्कूल के पास पहले से घात लगाए बैठे ठाकुरगंज निवासी विवेक विवेक सिंह तोमर, उसके ससुर कस्तूरी लाल और साला अंकित ने उनको घेर कर रोक लिया। बाइक सवार शानू कुछ समझ पाते आरोपी विवेक ने उनको गोली मार दी। गोली विवेक की पीठ के ऊपरी हिस्से पर लगी और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुन आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े तो आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शानू को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया और खबर उनके परिजनों को दी। शानू की पत्नी ने तीनों आरोपियों के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन


अवैध संबंध की वजह से मारी गई गोली
डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने बताया कि शानू को गोली मारने के मामले में की गई छानबीन में अवैध संबंध की बात पता चली है। शानू के आरोपी विवेक सिंह की पत्नी से अवैध संबंध होने की जानकारी सामने आई है। इसी के चलते आरोपी विवेक ने अपने ससुर व साले संग मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शानू के खिलाफ आरोपी की पत्नी ने दर्ज कराया था केस
पुलिस सूत्रों की मानें तो पीड़ित शानू और आरोपी विवेक की पत्नी एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। दोनों के बीच पहले प्रेम-प्रसंग था। बाद में युवती की शादी विवेक से हो गई, पर शानू ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। कुछ वक्त पहले शानू से परेशान होकर विवेक की पत्नी ने उसके खिलाफ ठाकुरगंज थाने में केस दर्ज कराया था, पर बाद में उसने मजिस्ट्रेट के सामने बयान नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed