फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: 60 thousand crore electricity bill outstanding on consumers, new strategy being made for recover

Lucknow News : उपभोक्ताओं पर 60 हजार करोड़ बिजली बिल बकाया, बकाया वसूली के लिए नए सिरे से बन रही रणनीति

Thu, 30 Mar 2023 07:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 30 Mar 2023 07:19 PM IST
सार

प्रदेश के विद्युत वितरण निगम करीब एक लाख करोड़ के घाटे में चल रहे हैं। जबकि विद्युत वितरण निगम का उपभोक्ताओं पर करीब 60452 करोड़ रुपया बकाया है। इसमें सर्वाधिक 16738 करोड़ का बकाया दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का है।

विज्ञापन
Lucknow News: 60 thousand crore electricity bill outstanding on consumers, new strategy being made for recover
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

ऊर्जा निगमों का उपभोक्ताओँ पर 60452 करोड़ रुपया बकाया चल रहा है। अब निगम वसूली के लिए नए सिरे से रणनीति बना रहा है। अप्रैल माह में बड़े बकायेदारों के खिलाफ वसूली अभियान तेज किया जाएगा। इस संबंध में कॉरपोरेशन अध्यक्ष ने सभी निगमों को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के विद्युत वितरण निगम करीब एक लाख करोड़ के घाटे में चल रहे हैं। जबकि विद्युत वितरण निगम का उपभोक्ताओं पर करीब 60452 करोड़ रुपया बकाया है। इसमें सर्वाधिक 16738 करोड़ का बकाया दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का है। इसी तरह पूर्वांचल का 16512 करोड़, पश्चिमांचल का 11515 करोड़ मध्यांचल का 13607 कऱोड़ और केस्को का 2080 करोड़ रुपया बकाया है। इसकी वसूली के लिए जनवरी में विशेष अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


करीब 10 हजार करोड़ की वसूली हुई। लेकिन हड़ताल की वजह से फरवरी में अभियान ठप हो गया। अब अप्रैल में नए सिरे से अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। कॉरपोरेशन अध्यक्ष एम देवराज ने ने सभी प्रबंध निदेशकों को निर्देश दिया है कि हर निगम का नए सिरे से माहवार वसूली लक्ष्य निर्धारित किया जाए। जिस क्षेत्र में बकाया तेजी से बढ़ा है, उसकी वजह की पड़ताल करते हुए वहां लक्ष्य बढाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों पर 4500 करोड़ का बकाया
विभागीय सूत्रों की मानें तो कुल बकाए में किसानों पर करीब 4500 करोड़ रुपया बकाया है। इसी तरह वाणिज्य प्रतिष्ठानों पर करीब 3600 करोड़, ट्रीट लाइटों का करीब 4454 करोड़, विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर करीब 32.50 करोड़, उद्योग पर करीब 711 करोड़ का बकाया चल रहा है। इसी तरह अन्य श्रेणी में भी एक हजार से 20 हजार करोड़ रुपया बकाया चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed