फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: 3.60 lakh from Lucknow and 3.78 lakh rupees for those going to Haj from Varanasi airport

Lucknow News : लखनऊ से 3.60 और वाराणसी एयरपोर्ट से हज जाने वालों को खर्च करने होंगे 3.78 लाख रुपये

Sun, 07 May 2023 09:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 07 May 2023 09:58 PM IST
सार

हज खर्च की 81 हजार 800 रुपये की पहली और 1 लाख 70 हजार रुपये की दूसरी किश्त जमा कर चुके हज यात्रियों को एक लाख 8 हजार 548 रुपये की बची धनराशि 15 मई तक हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई के खाते में जमा करनी है।

विज्ञापन
Lucknow News: 3.60 lakh from Lucknow and 3.78 lakh rupees for those going to Haj from Varanasi airport
हज - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजधानी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से हज के लिये रवाना होने वाले हज यात्रियों को 3 लाख 60 हजार 348 रुपये खर्च करना होगा।हज कमेटी आफ इंडिया ने हज-2023 के कुल खर्च की घोषणा कर दी है। हज खर्च की 81 हजार 800 रुपये की पहली और 1 लाख 70 हजार रुपये की दूसरी किश्त जमा कर चुके हज यात्रियों को एक लाख 8 हजार 548 रुपये की बची धनराशि 15 मई तक हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई के खाते में जमा करनी है।

विज्ञापन


प्रदेश से इस बार हज के लिये 26786 हज यात्रियों का चयन किया गया है। इनमें से करीब 1300 हज यात्रियों को हज खर्च की कोई भी किश्त जमा न करने की वजह से उनका आवेदन निरस्त किया जा चुका है। प्रदेश से अब 25486 हज यात्रियों को लखनऊ, वाराणसी और दिल्ली उड़ान स्थलों से हज के लिए रवाना किया जाना है।
विज्ञापन


राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि लखनऊ एयरपोर्ट से हज के लिए जाने वाले हज यात्रियों को 3 लाख 60 हजार 348 रुपये, वाराणसी एयरपोर्ट से जाने वाले यात्रियों को 3 लाख 51 हजार 800 रुपये और दिल्ली एयरपोर्ट से जाने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को 3 लाख 44 हजार 867 रुपये देना होगा। उन्होंने बताया कि हज की उड़ाने 21 मई से शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हज खर्च में यात्रियों को मिलने वाले 2100 रियाल नही है शामिल
इस बार हज खर्च में यात्रियों को मिलने वाले 2100 सऊदी रियाल की रकम शामिल नहीं है। यात्रियों को इस बार सऊदी अरब में खर्च के लिए रियाल की व्यवस्था खुद करनी होगी।

कुर्बानी के लिए लेना होगा 16344 रुपये का कूपन
जो हज यात्री खुद कुर्बानी न करवा कर हज कमेटी आफ इंडिया की मार्फत कुर्बानी करवाना चाहते हैं, उनको 16 हजार 344 रुपये का कूपन खरीदना होगा। हज खर्च में यह रकम शामिल नहीं है।


शिया हज यात्रियों अतिरिक्त को देना होगा 24 हजार 904 रुपये
हज के जाने वाले शिया हज यात्रियों से 24 हजार 904 रुपये अतिरिक्त लिये जाएंगे। इस साल प्रदेश से 341 शिया हज करने जा रहे हैं। इनमें 184 यात्री लखनऊ एयरपोर्ट से, 140 पश्चिमी उत्तर प्रदेश से और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से मात्र 17 शिया हज करने जा रहे हैं। इन सभी को 24 हजार 904 रुपये अतिरिक्त देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed