फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : 17 PCS became IAS, three IPS officers became IG from DIG

Lucknow News : 17 पीसीएस बने आईएएस, तीन आईपीएस अधिकारी डीआईजी से बने आईजी

Tue, 01 Nov 2022 07:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 01 Nov 2022 07:39 PM IST
सार

प्रदेश के राज्य पुलिस सेवा के तीन अधिकारियों को प्रोन्नति देकर डीआईजी से आईजी बना दिया है। यह तीनों अधिकारी 2004 बैच के हैं, जिन्हें केंद्र के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने सेवाकाल के आधार पर एक वर्ष की वरिष्ठता का लाभ दिया था।

विज्ञापन
Lucknow News : 17 PCS became IAS, three IPS officers became IG from DIG
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के 17 पीसीएस अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नति दे दी गई है। इस बारे में केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। पदोन्नति पाने वालों में आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, कामता प्रसाद सिंह, राम सहाय यादव, अतुल सिंह, राम सिंह वर्मा, मंजुलता, डॉ. अलका  वर्मा, संतोष कुमार, सुनील कुमार सिंह, चित्रलेखा सिंह, सतीश पाल, मदन सिंह गर्ब्याल, बिपिन कुमार मिश्रा, रेखा एस चौहान, अनिल कुमार सिंह, रीना सिंह और रत्नेश सिंह शामिल हैं। यहां बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग ने पीसीएस से आईएएस में पदोन्नति के लिए अक्तूबर में डीपीसी की थी। इसमें कुल 23 अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया था, जिनमें से 17 के बारे में आदेश जारी कर दिया गया। शेष अधिकारियों के किसी न किसी जांच में फंसे होने के कारण उनके मामले में कोई आदेश जारी नहीं हुआ।

विज्ञापन


एक वर्ष का वरिष्ठता लाभ मिलने के बाद हुई थी डीपीसी, आदेश जारी
प्रदेश के राज्य पुलिस सेवा के तीन अधिकारियों को प्रोन्नति देकर डीआईजी से आईजी बना दिया है। यह तीनों अधिकारी 2004 बैच के हैं, जिन्हें केंद्र के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने सेवाकाल के आधार पर एक वर्ष की वरिष्ठता का लाभ दिया था।
विज्ञापन

    
जिन अधिकारियों को एक वर्ष का वरिष्ठता का लाभ मिला है उसमें पीएसी सेक्टर कानपुर में तैनात राम लाल वर्मा, डॉ. भीमराव पुलिस अकादमी मुरादाबाद में तैनात पूनम श्रीवास्तव और अयोध्या पीएसी सेक्टर में तैनात अनिल कुमार का नाम शामिल हैं। इन अधिकारियों को पूर्व में 2005 बैच आवंटित किया गया था, जो अब 2004 कर दिया गया है। अब इन अधिकारियों को 1 जनवरी 2022 से आईजी के पद पर पदोन्नति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

    
दरअसल पूनम श्रीवास्तव के चयन होने के लंबे समय बाद सेवा में जॉइन करने के कारण बाकी अधिकारियों को वरिष्ठता का लाभ नहीं मिल पा रहा था। इसके लिए संबंधित अधिकारियों ने सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (कैट) का रुख किया था, जहां से इन अधिकारियों को एक वर्ष की वरिष्ठता का लाभ देने का निर्देश जारी हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed