{"_id":"668d823ed7d529f4ea0cc84b","slug":"lucknow-nagar-nigam-gets-its-land-free-from-illigal-occupation-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow Nagar Nigam: दबंगों ने बेची 30 करोड़ की जमीन, नगर निगम ने खाली कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow Nagar Nigam: दबंगों ने बेची 30 करोड़ की जमीन, नगर निगम ने खाली कराई
Wed, 10 Jul 2024 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 10 Jul 2024 12:02 AM IST
सार
भैंसोरा गांव में गाटा संख्या 63 की जमीन अभिलेखों मेंं नवीन परती दर्ज है। यानि यह सरकारी जमीन है। इस खसरा नंबर की 68 हजार वर्गफीट जमीन को दबंगों ने प्लॉटिंग कर बेच दिया था।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोमतीनगर इलाके से लगे भैंसोरा गांव में नगर निगम ने मंगलवार को विरोध के बीच 68 हजार वर्गफीट जमीन अवैध कब्जे से मुक्त कराई है। दबंगों ने प्लॉटिंग कर इसे बेच दिया था। मौके पर प्लाॅटों की नींव भी भर गई थी। जमीन की बाजार कीमत करीब 30 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन
नगर निगम के नायब तहसीलदार संजय सिंह ने बताया कि भैंसोरा गांव में गाटा संख्या 63 की जमीन अभिलेखों मेंं नवीन परती दर्ज है। यानि यह सरकारी जमीन है। इस खसरा नंबर की 68 हजार वर्गफीट जमीन को दबंगों ने प्लॉटिंग कर बेच दिया था। मौके पर 30 प्लाॅटों की नींव भर गई थी, जिसे विरोध के बीच ध्वस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार ने बताया कि नगर निगम की जमीनों के सर्वे के दौरान डेढ़ महीने पहले यह जमीन खाली थी। उसके बाद इसे दबंगों ने प्लाटिंग कर बेच दिया। यह जमीन गोमतीनगर विस्तार में नोवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के पास है। यहां पर प्लॉटिंग इस तरह की गई थी कि जैसे गेटेड काॅलोनी बसाए जाने की तैयारी हो। खाली कराई गई जमीन की कीमत करीब 30 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि सरकारी जमीनों को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए लगातार अभियान चलता रहेगा।